एक्सप्लोरर

सीनियर सिटीजन को मिलते हैं ये टैक्स बेनिफिट, जानें इनके बारे में

वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक उम्र) और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से अधिक उम्र) को कुछ टैक्स बेनिफिट मिलते हैं. इनकी जानकारी जरूर होनी चाहिए.

नई दिल्ली: वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक उम्र) और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से अधिक उम्र)  को आम लोगों के मुकाबले कुछ अतिरिक्त टैक्स बेनिफिट मिलते हैं. जानते हैं वे लाभ क्या हैं.

1-आम नागरिकों को केवल 2.5 लाख रुपए तक ही टैक्स छूट मिलती है जबकि सीनियर सिटिजन के लिए एक वित्तीय वर्ष में टैक्स छूट की सीमा 3 लाख रुपए है. वहीं अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से अधिक उम्र) के लिए यह 5 लाख रुपए है.

इसका मतलब है कि सीनियर सिटीजन को टैक्स का भुगतान या आईटीआर फाइल नहीं करना होगा, जब वित्तीय वर्ष में उसकी सालाना आय 3 लाख रुपये तक हो और TDS की कटौती नहीं की गई है. इसी तरह अति वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स के भुगतान पर 5 लाख रुपये तक सालाना आय होने पर छूट है.

2-इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80D के तहत सीनियर सिटीजन द्वारा भुगतान किए गए 50 हजार रुपए तक के मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम को डिडक्शन के तौर पर मंजूरी है। दूसरे नागरिकों के लिए यह सीमा 25 हजार रुपए तय की गई है.

3-सेक्शन 80DDB के तहत वरिष्ठ नागरिक टैक्सपेयर कुछ खास बीमारियों के इलाज पर हुए खर्च के लिए 1 लाख रुपए तक का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं जबकि 60 साल तक की उम्र का व्यक्ति इस पर 40 हजार रुपए तक का डिडक्शन ही ले सकता है।

4-60 साल तक की उम्र के व्यक्ति को सेविंग्स बैंक अकाउंट पर ब्याज पर 10,000 रुपये तक का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. लेकिन सीनियर सिटीजन बैंक या पोस्ट ऑफिस या को-ऑपरेटिव बैंक के साथ सेविंग और फिक्स्ड डिपॉजिट पर कमाए ब्याज पर 50 हजार रुपये तक का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं.

5-अति वरिष्ठ नागरिक ITR 1 या ITR 4 में अपना रिटर्न फाइल कर रहे हैं, तो वे इसे पेपर मोड में कर सकते हैं। इसकी ई-फाइलिंग जरूरी नहीं है।

6-सेक्शन 208 के मुताबिक, हर व्यक्ति जिसकी टैक्स लायबिलिटी साल के लिए 10,000 रुपये या ज्यादा है, उसे अपने टैक्स का भुगतान एडवांस में करना होता है. लेकिन सेक्शन 207 वरिष्ठ नागरिकों को एडवांस टैक्स के भुगतान पर राहत देता है. सेक्शन 207 के मुताबिक, एक सीनियर सिटीजन जिसकी कारोबार या पेशे ये कोई आय नहीं है, उसे किसी एडवांस टैक्स का भुगातन नहीं करना होगा.

यह भी पढ़ें:

Insurance claim: आसानी से पाना चाहते हैं इंश्योरेंस क्लेम तो इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
Forbes: महिलाओं के लिए बेस्ट कंपनियों की लिस्ट जारी, टॉप 50 में भारत की ये कंपनी
Forbes: महिलाओं के लिए बेस्ट कंपनियों की लिस्ट जारी, टॉप 50 में भारत की ये कंपनी
मस्क के एक ट्वीट से बाज़ार में हड़कंप, रिलायंस के शेयर टूटे, 40000 करोड़ स्वाहा
मस्क के एक ट्वीट से बाज़ार में हड़कंप, रिलायंस के शेयर टूटे, 40000 करोड़ स्वाहा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget