एक्सप्लोरर

क्रेडिट कार्ड से बिना किसी चार्ज के ऐसे निकाले कैश, ये तरीका खूब कारगर है

अगर आपको नकदी की जरूरत पड़ जाए तो क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालना एक बड़ी मुसीबत है, क्योंकि इसके बदल में क्रेडिट कार्ड भारी चार्ज लेता है, लेकिन हम आपको ऐसे तरीके बताते हैं, जिससे क्रेडिट कार्ड से सीधे नकदी निकाले बिना भी नकदी पैसे हासिल किए जा सकते हैं.

नई दिल्ली: अब शहरी ज़िंदगी में जरूरत के हिसाब से छोटे-मोटे कर्ज के लिए किसी दोस्त या रिश्तेदार के दरवाज़े पर दस्तक नहीं दी जाती, बल्कि डिजिटिलाइजेशन के इस दौर में सबसे बड़ा मददगार क्रेडिट कार्ड होता है. रफ्ता-रफ्ता क्रेडिट कार्ड का चलन छोटे शहरों और गांवों में भी फैल रहा है, लेकिन अभी शहरी दुनिया की तरह हरेक की जरूरत नहीं बना है.

दरअसल, दिक्कत ये है कि क्रेडिट कार्ड ने लोगों को छोटे-मोट कर्ज की दुनिया से निजात तो दिलाई है, लेकिन इसके लिए भारी भरकम कीमत भी वूसलता है. अगर आपको नकदी की जरूरत पड़ जाए तो क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालना एक बड़ी मुसीबत है, क्योंकि इसके बदले में क्रेडिट कार्ड भारी चार्ज लेता है, लेकिन हम आपको ऐसे तरीके बताते हैं, जिससे क्रेडिट कार्ड से सीधे नकदी निकाले बिना भी नकदी पैसे हासिल किए जा सकते हैं और अपनी जरूरत के काम को पूरा किया जा सकता है.

क्रेडिट कार्ड  से कैश पाने के काम में आपका सबसे बड़ा मददगार हो सकता है पेटीएम. इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर आप क्रेडिट कार्ड से नकदी चाहते हैं तो आपके पास पेटीएम अकाउंट होना चाहिए.

कैसे क्रेडिट कार्ड से नकदी पा सकते हैं?

आपको हम ऊपर बता चुके हैं कि क्रेडिट कार्ड  से नकदी निकाली जा सकती है, लेकिन इसके लिए आपको भारी चार्ज देना होता, इसलिए इससे बचने के लिए जुगाड़ अपनाना होगा, तभी नकदी पा सकते हैं. यानि क्रेडिट कार्ड से नकदी पाने के लिए इंडायरेक्ट तरीका अपनाना होगा.

आखिर इंडाइरेक्ट नकदी कैसे निकाल सकते हैं?

क्रेडिट कार्ड  से इंडायरेक्त नकदी पाने के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करना होगा. और ये तरीके होंगे.

  1. सबसे पहले अपना पेटीएम एप ओपन करे और एड मनी के विकल्प पर क्लिक करें
  2. अब आपको जितने भी पैसे वॉलेट में एड करने हैं एंटर करें. इसके बाद Add Money पर क्लिक करें. यहां से क्रेडिट या डेबिट कार्ड डिटेल्स एंटर करने के बाद आप अपने वॉलेट में पैसा एड कर पाएंगे.
  3. इसके बाद जब आप पैसे को पेटीएम में डाल लेंगे तो एक बार फिर पेटीएम के मेन स्क्रीन पर आएं. स्क्रीन के ऊपर आपको मनी ट्रांसफर का विकल्प दिखेगा. उस पर क्लिक करें
  4. अब आपसे पूछा जाएगा कि आप पैसे कहां ट्रांसफर करना चाहते हैं. आपको To Bank पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद आपसे अकॉउंट नंबर मांगा जाएगा. आप अकॉउंट नंबर डालने के बाद प्रोसिड पर क्लिक करें. आपका पैसा ट्रांसफर बैंक अकाउंट में हो जाएगा.
यानि  क्रेडिट कार्ड से पैसा आपके बैंक अकाउंट में जा चुका है यानि अब आप अपने एटीएम से आप पैसा निकाल सकते हैं. इस तरीके से अगर आप पैसे ट्रांसफर करते हैं तो आपको काफी सस्ता पड़ेगा. उदाहरण के तौर पर एचडीएफसी बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से कैश विथड्रॉल पर न्‍यूनतम 300 रुपए या टोटल विथड्रॉल का 2.5 फीसदी शुल्‍क वसूलता है. अगर आप पेटीएम के जरिए पैसे वापस करते हैं तो आपको काफी सस्ता पड़ेगा. इस तरीके से आप क्रेडिट कार्ड कंपनी को बिना कोई शुल्‍क दिए आराम से कैश हासिल कर सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diesel-Petrol Price: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, इस सरकार ने घटा दिए तेल के दाम, जानें नईं कीमतें
Diesel-Petrol Price: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, इस सरकार ने घटा दिए तेल के दाम, जानें नईं कीमतें
Word Longest Oil Pipeline: कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन, यह किन-किन देशों से गुजरती है?
कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन, यह किन-किन देशों से गुजरती है?
पेट्रोल के दाम बढ़े, अब सरकार ने लगाया 3 रुपए का Tax, इससे आपकी जेब ढीली होगी या नहीं? जानें सबकुछ
पेट्रोल के दाम बढ़े, अब सरकार ने लगाया 3 रुपए का Tax, इससे आपकी जेब ढीली होगी या नहीं? जानें सबकुछ
एक देश-दो दुनिया! अंडमान में 1 तो तेलंगाना में 35 रुपए टैक्स, पेट्रोल-डीजल पर राज्यों की चल रही मनमानी
एक देश-दो दुनिया! अंडमान में 1 तो तेलंगाना में 35 रुपए टैक्स, पेट्रोल-डीजल पर राज्यों की चल रही मनमानी

वीडियोज

Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi
CBI Action On NEET Leak: पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सीक्रेट क्लास का खुलासा! | NEET Re-Exam

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग; लगी करोड़ों की चपत
इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग; लगी करोड़ों की चपत
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो वायरल
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो वायरल
अब दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द नए नियम होंगे लागू
दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द नए नियम होंगे लागू
Embed widget