एक्सप्लोरर

Nifty50 Rejig: जोमैटो-जियो फाइनेंशियल का शेयर बाजार में होगा प्रमोशन, निफ्टी 50 में शामिल हो सकती हैं ये कंपनियां

Nifty50 Update: एनएसई ने 45 स्टॉक्स को F&O सेगमेंट में शामिल किया है जिसमें जोमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विेसेज भी शामिल है.

Jio Financial-Zomato Update: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की लिस्टेड फिनटेक कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited) और ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 (Nifty50) इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है. एनएसई ने हाल ही में दोनों कंपनियों को फ्यूचर एंड ऑप्शंस (Future & Options) में ट्रेड करने के लिए शामिल किया है जिसके बाद से ही इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं. फरवरी 2025 में निफ्टी इंडेक्स की रीबैलेंसिंग होगी जिसमें ये तय किया जाएगा कि इंडेक्स में किस नए स्टॉक को शामिल करना है और किसे बाहर किया जाएगा. 

ब्रोकरेज फार्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के मुताबिक जोमैटो और जियो फाइनेंशियल को निफ्टी 50 में शामिल किया जा सकता है. सार्वजनिक क्षेत्र की आयल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और आईशर मोटर्स (Eicher Motors) की जगह ये कंपनियां निफ्टी 50 में जगह बना सकती हैं. जेएम फाइनेंशियल के मुताबिक जोमैटो और जेएम फाइनेंशियल के निफ्टी 50 में शामिल करने के चलते इन दोनों कंपनियों में 607 मिलियन डॉलर और 372 मिलियन डॉलर का इंफ्लो देखने को मिल सकता है. जबकि बीपीसीएल और आईशर मोटर्स से 223 और 239 मिलियन डॉलर का आउटफलो देखने को मिलेगा. 

जोमैटो और जियो फाइनेंशियल दोनों ही कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को पिछले कुछ महीनों में जोरदार रिटर्न दिया है. जोमैटो का शेयर गुरुवार के सत्र में 4.36 फीसदी के उछाल के साथ 269.66 रुपये पर क्लोज हुआ है. स्टॉक 298.25 रुपये का हाई बना चुका है और साल 2024 में 118 फीसदी का रिटर्न दे चुका है जबकि दो सालों में कंपनी ने 290 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड अगस्त 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर के बाद लिस्ट हुआ था. गुरुवार के सत्र में स्टॉक 6.33 फीसदी के उछाल के साथ 318.35 रुपये पर क्लोज हुआ है. वैसे स्टॉक 394.70 रुपये का हाई बना चुका है. साल 2024 में स्टॉक ने 37 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि एक साल में 41 फीसदी चढ़ चुका है. 

ये भी पढ़ें 

Reliance Jio IPO: जियो आईपीओ के जरिए जुटा सकती है 6 बिलियन डॉलर, 2186 रुपये तक जा सकता है रिलायंस का स्टॉक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget