एक्सप्लोरर

एक साथ 3 एयरलाइंस ने निकाले सस्ते टिकटों के ऑफर! उठाएं फायदा

नई दिल्ली: देश में कई एयरलाइन्स यात्रियों को लुभाने के लिए हवाई किरायों में छूट के ऑफर पेश कर रही हैं. जेट एयरवेज, गोएयर और इंडिगो तीनों एयरलाइन्स ने सस्ते हवाई किरायों का ऑफर निकाला है. ये एयरलाइन्स चुनिंदा रूटों पर हवाई किरायों में छूट दे रही हैं जिससे नए साल पर आप सस्ते टिकटों के जरिए हवाई सफर का लुत्फ ले सकते हैं.

इंडिगो एयरलाइन्स का ऑफरः इंडिगो एयरलाइन्स के पॉकेट मनी ऑफर के तहत 949 रुपये से टिकटों की कीमत शुरू हो रही हैं. ये टिकटें केवल कुछ रूटों के लिए हैं. इंडिगो के इस ऑफर में आप 7 जनवरी 2017 तक टिकट बुक कराएं और 31 जनवरी से लेकर 13 अप्रैल के बीच यात्रा करें. इंडिगो के ऑफर में 20 फरवरी को दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच आप 1387 रुपये में हवाई सफर कर सकते हैं. वहीं 1 फरवरी के दिल्ली से लखनऊ के टिकट का दाम 1675 रुपये है. कोयंबटूर से चेन्नई 949 रुपये, दिल्ली से जयपुर तक 1042 रुपये, चेन्नई से बेंगलुरु 1187 रुपये और चेन्नई से दिल्ली 2832 रुपये में हवाई टिकट का मजा आप ले सकते हैं. इस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप सस्ते टिकटों की पूरी जानकारी ले सकते हैं और टिकट बुक करा सकते हैं.

जेट एयरवेज का ऑफरः चुनिंदा घरेलू रूटों पर जेट एयरवेज 999 रुपये (सभी टैक्स सहित) में एयर टिकट दे रही है. कंपनी ने इस ऑफर को Get Set For a Flying Start कहा है और इसके तहत 7 जनवरी 2017 तक सस्ते टिकट बुक कराए जा सकते हैं. 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच आप सस्ते टिकट बुक कराएं और यात्री के कम से कम 15 दिन पहले इन टिकटों को खरीदना जरूरी है. ये ऑफर फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व बेसिस यानी पहले आओ-पहले पाओ के तहत मिलेंगी. वहीं इसी ऑफर के तहत चुने गए 26 ग्राहकों को कॉम्पलीमेंटरी अपडेट के जरिए प्रीमियर में सीटें मिलेंगी. जेट एयरवेज की वेबसाइट पर जाकर आप सस्ते टिकटों की पूरी जानकारी ले सकते हैं और टिकट बुक करा सकते हैं.

गोएयर का ऑफरः एयरलाइन कंपनी गोएयर 1057 रुपए में टिकट का ऑफर दे रही है. इसके तहत भी आप 31 जनवरी तक टिकट बुक करवा सकते हैं. यह ऑफर दिल्ली से जयपुर के रूट पर है. जयपुर से दिल्ली के लिए 1267 रुपए में और बेंगलुरू से गोवा के लिए 1692 रुपए में टिकट बिक्री की जा रही है.

बता दें कि नए साल से पहले भी एयरलाइन कंपनियां सस्ते टिकटों का ऑफर लेकर आई थीं. इसके तहत जेट एयरवेज दिसंबर में 'बेस्ट फेयर्स फॉरएवर' के तहत 990 रुपए में और गोएयर अपने क्रिसमस डिस्काउंट ऑफर में 999 रुपये में टिकट का ऑफर दे रही थी. इंडिगो एयरलाइन्स ने नवंबर में 868 रुपये में टिकट का ऑफर निकाला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-प्याज के बाद अब दाल भी महंगी, उड़द से अरहर तक के बढ़े रेट; देखें नई कीमत
चीनी-प्याज के बाद अब दाल भी महंगी, उड़द से अरहर तक के बढ़े रेट; देखें नई कीमत
Onion Price: प्याज ऑनलाइन खरीदेंगे तो कहां है सबसे कम कीमत? Blinkit या Zepto?
Onion Price: प्याज ऑनलाइन खरीदेंगे तो कहां है सबसे कम कीमत? Blinkit या Zepto?
SIP का Rule 40 क्या है? किस उम्र में बना सकता है करोड़पति, समझें कैलकुलेशन
SIP का Rule 40 क्या है? किस उम्र में बना सकता है करोड़पति, समझें कैलकुलेशन
प्याज पर Ground Report: सरकारी कोशिश बेअसर, मंडियों में 10 दिनों से सप्लाई सुस्त, अभी और बढ़ेंगे दाम?
प्याज पर Ground Report: सरकारी कोशिश बेअसर, मंडियों में 10 दिनों से सप्लाई सुस्त, अभी और बढ़ेंगे दाम?

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget