एक्सप्लोरर

ITR-1 सहज फॉर्म में हुए बदलाव, जानिए क्या नई जानकारी भरनी होगी

असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए जारी आईटीआर-1 सहज फॉर्म में थोड़ा बदलाव किया गया है और इसमें कुछ नई जानकारी मांगी गई है

आयकर विभाग ने फाइनेंशियल ईयर 2019-20 यानी असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी कर दिए हैं. इनकम टैक्स विभाग ने रिटर्न फॉर्म ITR 1 सहज, 2, 3, 4 सुगम, 5, 6, 7 और ITR-V फॉर्म नोटिफाई किए हैं. लेकिन इस बार आईटीआर-1 सहज फॉर्म में थोड़ा बदलाव किया गया है और इसमें कुछ नई जानकारी मांगी गई है. आपको इसी हिसाब से यह फॉर्म भरना होगा. इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर यह फॉर्म मौजूद है.

आपको इसमें अपनी सैलरी, पेंशन से हुई आय की डिटेल भरनी होंगी. एक हाउस प्रॉपर्टी से हुई इनकम या घाटे के बारे में जानकारी देनी होगी. परिवार की पेंशन से आय और दूसरे स्त्रोतों से आय के बारे में जानकारी देनी होगी.

 इस बार जो परिवर्तन किए गए हैं वे इस तरह हैं

  1. अगर घरेलू कंपनियों से लाभांश के तौर पर आय है तो यह टैक्स दायरे में आता है. इसलिए आप आईटीआर-1 यानी सहज फॉर्म के जरिये आईटीआर नहीं भर पाएंगे.

2. अगर हाउस प्रॉपर्टी में साझा मालिकाना हक है तो आईटीआर-1 सहज या आईटीआर-4 के जरिये आईटीआर नहीं भर सकते.

3. टैक्सपेयर को करंट अकाउंट डिपोजिट, विदेश यात्रा और बिजली बिल की जानकारी देनी होगी. इसके तहत अगर किसी बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक में एक या ज्यादा करंट अकाउंट में एक करोड़ रुपये का इससे ज्यादा जमा कराए हैं तो इसकी जानकारी देनी होगी.

अगर वित्त वर्ष 2019-20 में विदेश यात्रा पर दो लाख रुपये या इससे ज्यादा खर्च किए हों तो इसकी जानकरी देनी होगी. साथ ही एक लाख रुपये या इससे ज्यादा बिजली बिल दिया है तो इसका भी फॉर्म में जिक्र करना होगा.

कोरोनावायरस से पैदा असाधारण परिस्थिति की वजह से इस बार कई टैक्स सेविंग्स इंस्ट्रूमेंट्स पर छूट देने के लिए निवेश की अवधि बढ़ा दी गई है. अब 30 जून तक किए गए इस तरह के निवेश पर टैक्स छूट मिलेगी और इसका जिक्र करने लिए इसमें जगह होगी. इनमें 80 सी के तहत मिलने वाली छूट जैसे एलआईसी, पीपीएफ और एनएससी पर किए गए निवेश पर छूट शामिल है. 80 डी (मेडिक्लेम) और 80 जी (डोनेशन) के तहत किए गए निवेश पर डिडक्शन हासिल होगा. लिहाजा नए फॉर्म में इस बदलाव की वजह से किए प्रावधानों का जरूर लाभ उठाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget