एक्सप्लोरर

फिर से ITC ने कर दिया डिविडेंड का ऐलान, ये है पांच सालों में सबसे अधिक; शेयरों में अभी और तेजी की उम्मीद

ITC Share: कंपनी ने Q4 नतीजों के साथ अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान कर दिया है. ITC ने हर शेयर पर 7.85 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

ITC Share: देश की बड़ी FMCG कंपनी ITC के शेयरों में तिमाही नतीजे के बाद तेजी देखने को मिली है. बीते 23 अप्रैल को आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में तीन परसेंट तक की बढ़ोतरी हुई. कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को एक अच्छी खबर देने जा रही है. अपने निवेशकों को तोहफा देते हुए कंपनी ने हर शेयर पर 7.85 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इसी के साथ कंपनी ने डिविडेंट देने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. आईटीसी की तरफ से 7.85 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड पिछले पांच सालों में सबसे अधिक है. 

इस तारीख तक किया जाएगा भुगतान

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, आईटीसी के बोर्ड ने "31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 1 रुपये के हर शेयर पर 7.85 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. अब यह डिविडेंड 25 जुलाई को होने वाली 114वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है. अगर AGM की तरफ से इसे स्वीकृति मिलती है, तो डिविडेंड का भुगतान 28 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच कर दिया जाएगा. 

छप्पड़फाड़ डिविडेंड दे रही है कंपनी

ITC अभी सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयरों में से एक है. फरवरी 2025 में आईटीसी ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 6.50 परसेंट का फाइनल डिविडेंड दिया था. यह आईटीसी होटल्स के डीमर्जर के बाद पहला डिविडेंड था.

2024 में, आईटीसी ने अपने शेयरहोल्डर्स को दो अलग-अलग मौकों पर डिविडेंड का भुगतान किया- फरवरी में 6.25 रुपये और जून में 7.50 रुपये. इससे पहले ITC ने 2023 में 15.50 रुपये का डिविडेंड दिया था.

2022 और 2021 में ITC ने हर स्टॉक पर क्रमशः 11.50 रुपये और 10.75 रुपये का डिविडेंड दिया था. शुक्रवार (23 मई) को ITC के शेयर बीएसई पर लगभग 2.50 परसेंट की उछाल के साथ 436.30 रुपये पर बंद हुआ.

कुछ टॉप ब्रोकरेज हाउसेज अभी इसके शेयरों में और तेजी की उम्मीद लगा रहे हैं. इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैस ने आईटीसी के शेयरों पर टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 490 कर दिया है. वहीं, HSBC ने  510 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कंपनी के शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान हुआ गदगद, IMF से फिर लोन मिलने की है तैयारी; स्टाफ दौरा भी हुआ पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget