एक्सप्लोरर

IT Share: एक्सेंचर ने घटाया रेवेन्यू अनुमान, भारतीय बाजार में औंधे मुंह गिरे आईटी स्टॉक्स

Accenture Update: एक्सेंचर ने 2024 के लिए जो गाइडेंस जारी किया है उसमें वैश्विक आर्थिक संकट के मद्देनजर रेवेन्यू अनुमान को घटा दिया गया है जिसकी गाज आईटी शेयरों पर गिरी है.

IT Stocks Crash: दिग्गज आईटी कंपनी एक्सेंचर (Accenture) ने साल 2024 के लिए अपने रेवेन्यू के गाइडेंस को घटा दिया जिसके चलते गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारतीय आईटी स्टॉक्स का एडीआर में बड़ी गिरावट देखी गई थी. और जैसा कि अनुमान था शुक्रवार 25 मार्च 2024 को भारतीय शेयर बाजार में इसका असर देखने को मिला. बाजार खुलते ही आईटी स्टॉक्स में औंधे मुंह जा गिरे. निफ्टी के आईटी इंडेक्स 1300 अंक नीचे जा लुढ़का. निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयरों में तेज गिरावट रही. 

5 फीसदी तक गिरे आईटी स्टॉक्स 

आईटी स्टॉक्स में सबसे बड़ी गिरावट विप्रो के शेयर में देखने को मिली जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 4 फीसदी नीचे जा फिसला. एलटीआईमाइंडट्री का स्टॉक्स भी 4 फीसदी की गिरावट के साथ 4945 रुपये तक जा लुढ़का. इंफोसिस के शेयर में भी तेज गिरावट देखने को मिली और शेयर 3.66 फीसदी की गिरावट के साथ 1500 रुपये के नीचे जा फिसला. 

निचले लेवल से मामूली रिकवरी 

हालांकि तेज गिरावट के बाद निचले लेवल से आईटी स्टॉक्स में थोड़ी रिकवरी आई है. फिलहाल निफ्टी का आईटी इंडेक्स 685 अंकों की गिरावट के साथ 35,348 अंकों पर कारोबार कर रहा है. पर्सिसटेंट फिलहाल 2.16 फीसदी, कोफॉर्ज 2.05 फीसदी, एमफैसिस 2 फीसदी, एचसीएल टेक 2 फीसदी, टीसीएस 1.32 फीसदी, एल एंड टी टेक्नोलॉजी 1.15 फीसदी और टेक महिंद्रा 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. बीएसई का आईटी इंडेक्स भी 600 अंकों के करीब गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जो सुबह 1200 अंकों तक नीचे जा लुढ़का था. 

क्यों गिरे आईटी स्टॉक्स

आईटी कंपनी एक्सेंचर ने 2024 के लिए जो गाइडेंस जारी किया है उसमें वैश्विक आर्थिक संकट के मद्देनजर रेवेन्यू अनुमान को घटा दिया गया है. रेवेन्यू गाइंडेस को घटाकर 1 से 3 फीसदी कर दिया गया है. एक्सेंचर को लगता है कि कंपनियां कठिन हालात के मद्देनजर प्रोजेक्ट्स पर किए जाने वाले खर्च में कटौती करेंगी जिससे आईटी सर्विसेज के डिमांड पर असर पड़ेगा. कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपने रिपोर्ट में कहा कि एक्सेंचर ने रेवेन्यू गाइडेंस को 2 से 5 फीसदी से घटाकर 1 से 3 फीसदी कर दिया है. कोटक के मुताबिक एक्सेंचर के नतीजे और आउटलुक निकट अवधि में डिमांड को लेकर सतर्क रहने की हमारी उम्मीदों की पुष्टि करता है. एक्सेंचर ने छोटी अवधि में खर्च घटने के संकेत दिए हैं जो विप्रो, एलटीआईमाइंडट्री, एमफैसिस और इंफोसिस जैसी कंपनियों के लिए नकारात्मक है जो खर्च में कुछ सुधार का अनुमान जता रहे थे. 

ये भी पढ़ें 

भारत के बैंकों की सेहत सुधरी, सभी सरकारी बैंकों के एनपीए में दिखी गिरावट, निजी बैंकों का ऐसा रहा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget