एक्सप्लोरर

TCS-Infosys में नौकरियों की भरमार, 90,000 से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी, WFH भी रहेगा जारी

IT Job Alert: देश की दो दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (TCS job) और इंफोसिस (Infosys Job) इस समय नौकरी छोड़ने वालों से परेशान है, जिसके चलते दोनों ही कंपनियां बड़े लेवल पर हायरिंग करने जा रही हैं.

IT Job Alert: आईटी सेक्टर में इस समय नौकरियों की भरमार है. देश की दो दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (TCS job) और इंफोसिस (Infosys Job) इस समय नौकरी छोड़ने वालों से परेशान है. दोनों ही कंपनियां एट्रेशन रेट (attrition rates) को झेल रही है. TCS-Infosys उच्च स्तर पर नौकरी छोड़ने की दर का सामना कर रही है, जिसके चलते इस वित्त वर्ष दोनों ही कंपनियां बड़े लेवल पर हायरिंग करने जा रही हैं. 

जानें कितनी बढ़ी नौकरी छोड़ने वालों की संख्या
आपको बता दें मार्च 2022 में इंफोसिस की नौकरी छोड़ने की दर 25.5 फीसदी से बढ़कर 27.7 फीसदी पर पहुंच गई है. इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी नीलांजन रॉय और इंफोसिस के प्रबंधन ने कहा कि पिछली तिमाही में नौकरी छोड़ने की दर अभी की तुलना में कम थी. 

लक्ष्य से ज्यादा लोगों को दी नौकरी
TCS का इस साल करीब 40,000 फ्रेशर्स को नौकरी देने का है. कंपनी ने पिछले साल भी करीब 40,000 नौकरियों का लक्ष्य रखा था, लेकिन कंपनी ने एक लाख से ज्यादा लोगों को हायर किया था यानी कंपनी ने लक्ष्य से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी दी. एक्सपर्ट का मानना है कि टीसीएस चालू वित्त वर्ष में भी तय लक्ष्य से ज्यादा भर्तियां कर सकती है. 

मार्च तिमाही में 35000 लोगों को दी नौकरी
इसके अलावा अगर तिमाही की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी ने 35000 से भी ज्यादा लोगों को नौकरी दी है जोकि अब तक का तिमाही आधार पर सबसे उच्चतम स्तर है. 

इंफोसिस 50,000 फ्रेशर्स को देगा नौकरी
अगर इंफोसिस की बात करें तो वह इस साल करीब 50,000 फ्रेशर्स को नौकरी देने का प्लान बना रही है. इसके अलावा इससे ज्यादा लोगों को भी नौकरी दी जा सकती है. वहीं, पिछले साल कंपनी ने करीब 85000 लोगों को नियुक्त किया था जोकि लक्ष्य से करीब दोगुना ज्यादा है. इंफोसिस में नौकरी छोड़ने वालों की संख्या ज्यादा है, जिसकी वजह से ज्यादा भर्तियां करनी पड़ रही हैं. 

किस साल कितने कर्मचारियों को दी नौकरी?
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, इंफोसिस और टीसीएस ने वित्त वर्ष 20 में कुल 61000 लोगों को नौकरी दी है. वहीं, वित्त वर्ष 2022 में टीसीएस ने एक लाख और इंफोसिस ने 85000 लोगों को नौकरी पर रखा है. वहीं, वित्त वर्ष 2023 की बात की जाए तो इस साल 50,000 से अधिक फ्रेशर्स को नियुक्त का प्लान बनाया जा रहा है. 

जानें क्या बोले कंपनी के अधिकारी
इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी, नीलांजन रॉय ने कहा, “पिछले वर्ष, हमने पूरे भारत और वैश्विक स्तर पर 85,000 नए लोगों को काम पर रखा है. हम कम से कम 50,000 से ऊपर की नियुक्ति करने की योजना बना रहे हैं और देखेंगे कि यह कैसे चलता है लेकिन यह सिर्फ शुरुआती आंकड़े हैं.

जानें क्या बोले टीसीएस के अधिकारी
इसी तरह, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कहा है कि उसकी नियुक्ति की गति पिछले वित्त वर्ष की तरह ही रहेगी. टीसीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी एनजी सुब्रमण्यम ने कहा है कि कंपनी ने 40,000 का लक्ष्य रखा है और साल के दौरान इसे और बढ़ाया जाएगा. 

जारी रहेगा वर्क फ्रॉम होम
टीसीएस इस समय '25X25' मॉडल को अपनाने का प्लान बना रही है. इस मॉडल के तहत कर्मचारियों को धीरे-धीरे ऑफिस में बुलाया जाएगा और हाइब्रिड वर्क मॉडल में भी बदलाव किए जाएंगे. बता दें साल 2025 तक कंपनी के 25 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने की जरूरत नहीं है यानी वह आगे भी घर से ही काम करेंगे.

यह भी पढ़ें:
IRCTC Tour Package: बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत करें यमुनोत्री गंगोत्री के दर्शन, रहना-खाना रहेगा फ्री, चेक करें डिटेल्स

Petrol Price: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज का भाव, जानें कितने घट गए रेट्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget