एक्सप्लोरर

ITR Status : 75 साल से अधिक के आयुवर्ग कों ITR भरना जरूरी नहीं, क्या हैं शर्तें

ITR नियमों के मुताबिक, कई वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईटीआर भरना अनिवार्य नहीं होता है. 75 वर्ष की आयु के बाद वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर भरने की आवश्यकता नहीं होती है.

ITR Filing Last Date : आयकर रिटर्न फाइल (ITR Filing) करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, जोकि अब नजदीक आ रही है. 75 साल से अधिक के आयुवर्ग कों ITR भरना जरूरी है या नहीं, इस बारे में लोगों को कम जानकारी होती है. मालूम हो कि आय प्राप्त कर रहे लगभग हर शख्स को ITR भरना अनिवार्य होता है. हालांकि, कुछ मामलों में सरकार ने इसकी छूट दे रखी है. 

ये लोग नहीं भरें ITR
ITR नियमों के मुताबिक, कई वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईटीआर भरना अनिवार्य नहीं होता है. लेकिन इन लोगों को आईटीआर भरने से छूट मिलती है. ये सिर्फ वरिष्ठ नागरिक ही है. दरअसल, 75 वर्ष की आयु के बाद वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर भरने की आवश्यकता नहीं होती है.

ये है शर्त 
जिन लोगों को छूट मिलती है वो तब संभव है जब उनकी आय का स्रोत पेंशन और बैंक में जमा रखे गये पैसे से मिलने वाला ब्याज हो. सरकार ने एक नए नियम के तहत 2021 में 75 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को यह छूट दे रखी थी. फाइनेंस एक्ट-2021 के तहत आयकर अधिनियम, 1961 में एक नई धारा 194-पी को शामिल किया गया है. जिसके तहत 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, जो पेंशन पाते हैं और बैंक में जमा से ब्याज मिलता है उन्हें आईटीआर दाखिल करने से छूट है.

ये फॉर्म बैंक में जमा करें 
आईटीआर भरने से छूट प्राप्त करने के लिए 75 वर्ष से अधिक के नागरिक को 12-बीबीए फॉर्म भरकर बैंक में जमा करना होगा. इस फॉर्म में आपको पेंशन और एफडी पर ब्याज से मिलने वाली कमाई का ब्योरा देना होगा. फॉर्म में उल्लिखित टैक्स को बैंक में जमा करना होगा. टैक्स जमा होने पर आईटीआर भरा हुआ मान लिया जाएगा. इसके बाद अलग से आईटीआर भरने की आवश्यकता नहीं होगा. 

1 ही हो एफडी और पेंशन अकाउंट
एक बड़ी शर्त यह भी है कि नागरिक का एफडी अकाउंट और पेंशन अकाउंट एक ही बैंक में होने चाहिए तभी उसे यह छूट मिलेगी. एफडी पर मिल रहा ब्याज अगर टेक्सेबल है तो भी आपको रिटर्न से छूट नहीं मिलेगी. अगर आप 75 वर्ष से अधिक आयु के हैं लेकिन उपरोक्त शर्तें पूरी नहीं करते हैं तो आपको ITR भरना होगा. ऐसा नहीं करने पर आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है.

ITR का आखिरी दिन 31 जुलाई
वित्त वर्ष 2021-22 और समीक्षाधीन वर्ष 2022-23 के लिए ITR भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है. यह तारीख उन लोगों के लिए जिनकी बिजनेस, जॉब या किसी अन्य सोर्स से सालाना आय 50 लाख रुपये तक है. अगर किसी बिजनेस के लिए ऑडिट जरूरी है तो उसके मालिक के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है.

ये भी पढ़ें

GST on Crematorium Services: क्या श्मशान सेवाओं पर भी लगेगा GST? सरकार की ओर से ये है जवाब, जानें

Gold Silver Price: सोना आज खूब सस्ता, चांदी में भी जोरदार गिरावट, जानें किस शहर में है सबसे सस्ता गोल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget