एक्सप्लोरर

Inheritance Tax: आपको भी मिली है विरासत में प्रॉपर्टी? जानें किन मामलों में देना होगा टैक्स

Inheritance Tax On Property: हर नई पीढ़ी को अपनी पुरानी पीढ़ी से कई चीजें विरासत में मिलती हैं, जिनमें प्रॉपर्टीज सबसे अहम हैं. कई देशों में इनके लिए टैक्स भरना पड़ता है...

Taxes On Property: विरासत या वसीयत में प्रॉपर्टी मिलना आम बात है. दादा-दादी, माता-पिता यानी पुरानी पीढ़ी से लोगों को विरासत या वसीयत में प्रॉपर्टी मिलती है. ऐसे में एक सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है कि क्या इस तरह के ट्रांसफर पर भी टैक्स की देनदारी बनती है? आइए जानते हैं कि विरासत में मिली प्रॉपर्टी पर कब देना होता है टैक्स?

क्या कहता है भारत का कानून?

आम तौर पर व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके वारिस यानी उत्तराधिकारी को संपत्ति मिल जाती है. वारिस को वसीयत के जरिए या फिर पर्सनल लॉ के मुताबिक यह प्रॉपर्टी मिलती है. पर्सनल लॉ का इस्तेमाल तब होता है, जब बिना वसीयत बनाए व्यक्ति की मौत हो जाए. सबसे पहले आपको बता देते हैं कि भारत में विरासत टैक्स (Inheritance Tax/ Estate Tax) खत्म हो चुका है. ऐसे में माता-पिता से या पारिवारिक विरासत में मिली प्रॉपर्टी इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है. फिर चाहे यह पैतृक संपत्ति के तौर पर मिली हो या फिर वसीयत में. हालांकि कुछ खास परिस्थितियों में टैक्स की देनदारी बन जाती है.

मिलता है इंडेक्सेशन का फायदा

जब आपको प्रॉपर्टी वसीयत या सक्सेशन में मिलती है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं लगता है, लेकिन जब उस प्रॉपर्टी को बेचते हैं, तब कैपिटल गेन के नॉर्मल लॉ के हिसाब से टैक्स लगता है. फायदा यह है प्रॉपर्टी जिससे मिली है, उसकी कॉस्ट को मकान की कॉस्ट मानी जाती है और जब उसने खरीदा था तब से आपको इंडेक्सेशन का फायदा मिलता है. अगर साल 2001 से पहले की प्रॉपर्टी है तो 2001 में प्रॉपर्टी की कीमत क्या थी, उसका वैल्यूएशन कराकर उसे प्रॉपर्टी की कॉस्ट माना जाएगी...

कब लगेगा ऐसी प्रॉपर्टी पर टैक्स?

अगर प्रॉपर्टी को बेचा जाता है, तो उससे होने वाली कमाई को कैपिटल गेन के दायरे में रखा जाता है, फिर चाहे वो प्रॉपर्टी आपको विरासत में मिली हो या आपने खुद खरीदी हो. अचल संपत्ति यानी प्रॉपर्टी की बिक्री पर कैपिटल गेन टैक्स की देनदारी इस बात पर निर्भर करती है कि जिससे आपको प्रॉपर्टी मिली है उसने प्रॉपर्टी कब खरीदी और कितने में खरीदी थी. वही मकान की कॉस्ट मानी जाएगी और होल्डिंग पीरियड भी तभी से काउंट होगा. 2 साल से ज्यादा की होल्डिंग पीरियड पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा. वहीं, होल्डिंग पीरियड 2 साल से कम होने पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है.

कितना लगेगा प्रॉपर्टी की बिक्री पर टैक्स?

प्रॉपर्टी खरीदने के 2 साल के भीतर ही किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है और प्रॉपर्टी उसके वारिस को ट्रांसफर हो जाती है, ऐसे में प्रॉपर्टी की बिक्री शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स के दायरे में आएगी. बिक्री की रकम उसकी यानी वारिस की इनकम में जुड़ जाएगी और स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा. अगर होल्डिंग पीरियड दो साल से ज्यादा है तो इंडेक्सेशन का फायदा मिलने के बाद 20 फीसदी की दर से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा.

ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार की तैयारी, पहले से इंस्टॉल्ड ऐप पर होगी सख्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget