एक्सप्लोरर

IREDA Share Price: इरेडा के स्टॉक ने अपने निवेशकों को दिया मल्टीबैगर रिटर्न, इश्यू प्राइस से आई 218% की तेजी

IREDA Stock Update: कंपनी ने 32 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर बाजार से 2150.21 करोड़ रुपये जुटाये थे. और अब स्टॉक 102 रुपये पर जा पहुंचा है.

IREDA Share Price: 29 नवंबर, 2023 को रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़ी सरकारी एनबीएफसी कंपनी इरेडा के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. स्टॉक के  लिस्ट होने के महज 11 दिनों के ट्रेडिंग सेशन में ही इरेडा के स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 218 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. दो दिनों के ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक में 44 फीसदी का उछाल आ चुका है. दोनों ही ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक में अपर सर्किट लगा है. 32 रुपये इश्यू प्राइस वाला स्टॉक मंगलवार 12 दिसंबर 2023 को 101.85 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

लिस्टिंग के बाद डबल हुआ स्टॉक 

पिछले महीने 21 से 23 नवंबर, 2023 के बीच इरेडा (Indian Renewable Energy Development Agency) का आईपीओ खुला था. आईपीओ को निवेशकों का जोरदार रेस्पांस मिला. कंपनी ने 32 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर बाजार से 2150.21 करोड़ रुपये जुटाये थे. 29 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर  इरेडा का स्टॉक 50 रुपये के करीब लिस्ट होने के बाद 60 रुपये पर अपर सर्किट लगने के बाद क्लोज हुआ. 50 रुपये के लिस्टिंग प्राइस से भी स्टॉक अब डबल से भी ज्यादा भाग चुका है. इरेडा का मार्केट कैप 27,415 करोड़ रुपये हो चुका है. 

सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी 

दरअसल बीचे एक से डेढ़ साल में सरकारी क्षेत्र कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. खासतौर एनर्जी, डिफेंस और  सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. ऊर्जा क्षेत्र में आरईसी, पावर फाइनेंस, एनटीपीसी, एनएचपीसी और एसजेवीएन के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. इरेडा रिन्यूएबल क्षेत्र की कंपनियों को फाइनेंस करने वाली कंपनी है जिसका भविष्य बेहद शानदार बताया जा रहा है. सरकार का भी आने वाले वर्षों में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रिन्यूएबल एनर्जी पर जोर है. ऐसे में निवेशक आरईसी पीएफसी के स्टॉक में एक साल में आई तेजी के देखते हुए इरेडा के स्टॉक पर भी अब बेहद बुलिश हैं.  

क्यों आई इरेडा में तेजी 

इरेडा ने पीएम-कुसुम स्कीम, रूफटॉप सोलर और दूसरे बी2सी सेक्टर्स को लोन देने के लिए रिटेल डिविजन तैयार किया है. इरेडा के रिटेल डिविजन ने कुसुम-बी स्कीम के तहत 58 करोड़ के लोन को मंजूरी दी है जिसके चलते स्टॉक में ये तेजी आई है. इरेडा के चेयरमैन एमडी प्रदीप कुमार दास ने रिटेल डिविजन के लॉन्चिंग का ऐलान किया. इरेडा ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में इस फैसले की जानकारी दी है.     

ये भी पढ़ें 

Petrol-Diesel Prices: सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल! कच्चे तेल के दामों में कमी के बाद बढ़ा सरकारी तेल कंपनियों का बढ़ा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 अगस्त के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज 1 लीटर की कीमत
24 अगस्त के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज 1 लीटर की कीमत
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget