एक्सप्लोरर

Upcoming IPOs: पैसों का कर लें जुगाड़! अगले हफ्ते आ रहे हैं इन पांच कंपनियों के आईपीओ

IPO Ahead: अगला हफ्ता ​आईपीओ निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि पांच कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं. शेयरों की कीमत 100 रुपये से लेकर 555 रुपये तक हैं. 

अगर आप भी आईपीओ में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अगले हफ्ते पांच कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं. सेबी ने इन पांच कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. ये कंपनियां अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, बिजोटिक कॉमर्शियल लिमिटेड, कॉस्मिक सीआरएफ लिमिटेड, सेल प्वाइंट (India) लिमिटेड और एचएमए एग्रो इंडस्ट्रिज लिमिटेड हैं. 

अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड

अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट एक जनरल वेस्ट हैंडलिंग और मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइडर है. इसका आईपीओ 12 जून को खुलेगा और 14 जून को क्लोज होगा. कंपनी का प्लान इश्यू के जरिए 11.42 करोड़ रुपये जुटाना है. इस आईपीओ का कुल इश्यू साइज 11.42 करोड़ रुपये है और इसके लिए 11.42 लाख इक्विटी शेयर सेल के लिए रखा जाएगा. प्रत्येक शेयर की कीमत 100 रुपये होगी. सभी शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये है. इसमें 9.2 लाख इक्विटी शेयरों का एक नया अंक भी शामिल है, जो कुल 9.2 करोड़ रुपये है और शेयर होल्डर्स के 2.22 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल है. 

बिजोटिक कमर्शियल लिमिटेड

बिज़ोटिक कमर्शियल लिमिटेड आईपीओ 12 जून, 2023 को खुलेगा और 15 जून, 2023 को बंद होगा. पब्लिक ऑफर 175 रुपये प्रति शेयर के एक तय प्राइस बैंड पर सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगा. पब्लिक इश्यू के एक लॉट में 800 शेयर्स शामिल होंगे. एसएमई कंपनी 2,412,000 नए शेयर जारी करके 42.21 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट लेकर चल रही है.

कॉस्मिक सीआरएफ लिमिटेड

कॉस्मिक सीआरएफ आईपीओ 14 जून को पूरी तरह से खुलने के लिए तैयार है और इस इश्यू के जरिए से 60 करोड़ रुपये तक जुटाने का टारगेट रखा है. यह 16 जून को बंद होगा. एक एसएमई आईपीओ और एक तय प्राइस बैंड है. इसकी साइज  60.13 करोड़ रुपये हैं, जिसमें 314 रुपये से 330 रुपये प्रत्येक के प्राइस बैंड पर 18.22 लाख इक्विटी शेयरों की सेल की जाएगी. शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. 

सेल प्वाइंट (इंडिया) लिमिटेड

कंपनी आईपीओ के जरिए 50.34 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. यह 15 जून को अपना आईपीओ पेश करेगी. कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है. आईपीओ 20 जून को बंद होगा. 50 करोड़ रुपये के प्राइस में 50,34,000 शेयरों के लिए पब्लिक ऑफर लाया जाएगा.

एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड

एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज 20 जून को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश करेगी. कंपनी का लक्ष्य प्राइमरी मार्केट से 480 करोड़ रुपये जुटाना है. कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 555-585 रुपये प्रति शेयर तय किया है. 480 करोड़ रुपये  प्राइस के एचएमए एग्रो आईपीओ में 150 करोड़ रुपये के शेयरों का आईपीओ और 330 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. पब्लिक इश्यू के लिए एंकर इंवेस्टर्स की बोली 19 जून से शुरू होगी. 

ये भी पढ़ें 

RBI की स्टेट फाइनेंसेज रिपोर्ट के बाद जानिए किस राज्य की आर्थिक हालत अच्छी, किसकी खस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget