एक्सप्लोरर

Premier Energy Listing: एक दिन में पैसा डबल! 120 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ प्रीमियर एनर्जी का शेयर

Premier Energy IPO Listing Gain: सोलर एनर्जी कंपनी का आईपीओ पिछले सप्ताह के दौरान लॉन्च हुआ था, जिसे ओवरऑल 75 गुना सब्सक्राइब किया गया था...

सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एनर्जी ने शेयर बाजार पर शुरुआत के साथ ही निवेशकों की झोली भर दी है. बाजार में आईपीओ को शानदार सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आज मंगलवार को उसके शेयरों की लिस्टिंग भी शानदार प्रीमियम के साथ हुई.

इतने प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग

प्रीमियर एनर्जी का शेयर 541 रुपये यानी 120 फीसदी प्रीमियम के साथ बीएसई पर 991 रुपये पर लिस्ट हुआ. इसी तरह कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई पर 990 रुपये पर हुई.

आईपीओ के निवेशकों की कमाई

सोलर एनर्जी कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 427 रुपये से 450 रुपये तय किया था. यानी लिस्टिंग के साथ ही आईपीओ के निवेशकों को हर शेयर पर 541 रुपये का मुनाफा हो गया है. कंपनी के आईपीओ के हर लॉट में 33 शेयर थे. यानी आईपीओ को सब्सक्राइब करने वालों को कम से कम 14,850 रुपये की जरूरत पड़ी. लिस्टिंग के बाद एक लॉट की वैल्यू बढ़कर 32,703 रुपये हो गई है. मतलब हर लॉट पर निवेशकों ने 17,853 रुपये की कमाई कर ली है.

पिछले सप्ताह आया इतना बड़ा आईपीओ

प्रीमियर एनर्जी ने पिछले सप्ताह बाजार में 2,830.40 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था. आईपीओ 27 अगस्त को खुला था और उसे 29 अगस्त तक सब्सक्राइब किया जा सकता था. आईपीओ में 1,291.40 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए थे, जबकि उसमें 1,539 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल भी शामिल था.

क्या काम करती है प्रीमियर एनर्जी?

1995 में बनी कंपनी मुख्य रूप से सोलर सेल और सोलर पैनल बनाती है. उसके पोर्टफोलियो में सोलर सेल, सोलर मॉड्यूल, मोनोफेसियल मॉड्यूल, बाइफेसियल मॉड्यूल, ईपीसी सॉल्यूशंस, ओएंडएम सॉल्यूशंस शामिल हैं. कंपनी के पास तेलंगाना के हैदराबाद में 5 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. उसके ग्राहकों में एनटीपीसी, टाटा पावर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं.

आईपीओ को मिला था ऐसा सब्सक्रिप्शन

प्रीमियर एनर्जी के आईपीओ को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था. आईपीओ की क्यूआईबी कैटेगरी को सबसे ज्यादा 212.42 गुना सब्सक्राइब किया गया था. एनआईआई के लिए रिजर्व कैटेगरी को 50.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. वहीं खुदरा निवेशकों ने 7.44 गुना और कर्मचारियों ने 11.32 गुना सब्सक्राइब किया था. इस तरह आईपीओ को ओवरऑल 75 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

ये भी पढ़ें: प्रीमियर एनर्जीज का 2831 करोड़ रुपये का आईपीओ खुल रहा 27 अगस्त को, 427 - 450 रुपये है प्राइस बैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
पैसों का है न बंदोबस्त? शेयर बाजार में कमाई का दमदार मौका, आज से खुल गए 6 कंपनियों के आईपीओ
पैसों का है न बंदोबस्त? शेयर बाजार में कमाई का दमदार मौका, आज से खुल गए 6 कंपनियों के आईपीओ
Jio से लेकर Zepto तक: 2026 की दूसरी तिमाही में निवेशकों को मालामाल करने आ रहे ये बड़े IPOs
Jio से लेकर Zepto तक: 2026 की दूसरी तिमाही में निवेशकों को मालामाल करने आ रहे ये बड़े IPOs
48 करोड़ बने 5800 करोड़! Jio आईपीओ से किसे होगा सबसे बड़ा फायदा? ड्राफ्ट पेपर में चौंकाने वाला खुलासा
48 करोड़ बने 5800 करोड़! Jio आईपीओ से किसे होगा सबसे बड़ा फायदा? ड्राफ्ट पेपर में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget