एक्सप्लोरर

Manglam Infra & Engineering List: इंफ्रा कंपनी ने बाजार में एंट्री के साथ ही किया धमाल, पहले दिन ही निवेशकों की रकम डबल

Manglam Infra & Engineering Listing: आज मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग के शेयर NSE के SME पर लिस्ट होने का दिन था. कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को मालामाल कर दिया और पैसे डबल करा दिए.

Manglam Infra IPO Listing: इंफ्रा कंपनी मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग के शेयर आज सुबह NSE के SME पर लिस्ट हुए और इसके शेयरों ने बाजार में धमाकेदार एंट्री ली. इस कंपनी के आईपीओ के शेयर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 106.40 रुपये पर लिस्ट हो गए हैं. कंपनी ने आईपीओ के शेयरों का प्राइस बैंड 53-56 रुपये के बीच तय किया था. ऐसे में 106.40 रुपये की लिस्टिंग के साथ ही शेयरधारकों को प्रति शेयर 50.40 रुपये का फायदा मिल गया था. 

लिस्टिंग के बाद शेयरों पर लगा अपर सर्किट

लिस्टिंग के बाद शेयरों में बढ़त देखी गई और यह 5 फीसदी बढ़कर 111.70 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया था. शेयरों में 5 फीसदी तेजी के बाद इस पर अपर सर्किट लगा दिया गया था. बुधवार को कंपनी के शेयर 111.70 रुपये पर बंद हुए हैं. ऐसे में शेयरों ने पहले ही दिन में निवेशकों को आईपीओ प्राइस से कुल 99.46 फीसदी का फायदा दिया है. यानी जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर मिले उनकी रकम पहले दिन ही डबल हो गई. 56 रुपये के शेयर का प्राइस 112 रुपये (111.70 रुपये) पर जा पहुंचा.

मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग आईपीओ के डिटेल्स जानें

यह एक SME आईपीओ था जिसके जरिए कंपनी ने 27.62 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश की थी. आईपीओ 24 जुलाई से 26 जुलाई के बीच खुला था. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 53 से 56 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया था. निवेशक एक बार में 2000 शेयरों का लॉट साइज खरीद सकते थे. इस आईपीओ को कुल 394.42 गुना तक सब्सक्राइब किया गया था. इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से को 163.04 गुना तक सब्सक्राइब किया था. वहीं NII निवेशकों ने अपने हिस्से को 756.73 गुना और रिटेल निवेशकों ने 371.72 गुना तक सब्सक्राइब किया था. कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद इसकी अच्छी लिस्टिंग की उम्मीद आज पूरी हुई.

कंपनी की वित्तीय स्थिति और डिटेल्स जानें

मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग कंपनी साल 2010 में बनी थी. यह कंपनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसने 3.33 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. वित्त वर्ष 2023 में यह बढ़कर 5.54 करोड़ रुपये हो गया था जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह बढ़कर 6.76 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा था. कंपनी का कारोबार देश के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मणिपुर, नागालैंड, असम आदि में फैला हुआ है.

ये भी पढ़ें

NCS Portal: ताबड़तोड़ वैकेंसी, इस पोर्टल पर बंट रही है नौकरी, अभी 20 लाख से ज्यादा पदों पर लोगों की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget