एक्सप्लोरर

TruAlt Bio IPO: हजार करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में ये इथेनॉल कंपनी, इसी महीने जमा होगा ड्राफ्ट

Upcoming IPO: महज दो साल पहले शुरू हुई यह कंपनी सालाना हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व हासिल कर चुकी है. कंपनी अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है...

आईपीओ बाजार में जारी रौनक के बीच अब एक इथेनॉल कंपनी मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है इथेनॉल मैन्युफैक्चर करने वाली कर्नाटक बेस्ड कंपनी ट्रूअल्ट बायोएनर्जी हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर बाजार में उतर सकती है. कंपनी जल्दी ही अपने प्रस्तावित आईपीओ का ड्राफ्ट सेबी के पास जमा करा सकती है.

इन्हें बनाया गया आईपीओ का बैंकर

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूअल्ट बायोएनर्जी ने आईपीओ की तैयारियों के तहत डीएएम कैपिटल आौर एसबीआई कैपिटल को प्रस्तावित आईपीओ का बैंकर बनाया है. कंपनी आईपीओ में फ्रेश शेयर जारी करना चाह रही है. उसके साथ ही कंपनी के कुछ मौजूदा शेयरधारक आईपीओ में अपने हिस्से के शेयर बेचकर हिस्सेदारी कम करने का प्रयास कर सकते हैं. यानी इस आईपीओ में शेयरों के फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फोर सेल भी शामिल रह सकता है.

पिछले वित्त वर्ष में इतना रहा राजस्व

ट्रूअल्ट बायोएनर्जी कर्नाटक के बेंगलुरू में स्थित इथेनॉल मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी है. कंपनी का कारोबार हालिया सालों में तेजी से बढ़ा है. Acuite Ratings & Research के अनुसार, कंपनी का राजस्व 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए बीते वित्त वर्ष में 1,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो साल भर पहले सिर्फ 768 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के राजस्व में एक साल में लगभग 60 फीसदी की तेजी आई है.

कंपनी ने डेढ़ साल में की ऐसी तरक्की

कंपनी को अपना परिचालन शुरू किए अभी बहुत समय नहीं बीता है. ट्रूअल्ट बायोएनर्जी की स्थापना नेशनल बायोफ्यूल्स पॉलिसी बनने के बाद मार्च 2021 में हुई थी और उसने अक्टूबर 2022 में अपना परिचालन शुरू किया था. मतलब कंपनी ने करीब डेढ़ साल में ही हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री का लक्ष्य हासिल कर लिया. कंपनी कर्नाटक में तीन प्लांट चला रही है, जिनकी सम्मिलित क्षमता प्रति दिन 20 लाख लीटर इथेनॉल बनाने की है.

इस महीने के अंत तक आएगा ड्राफ्ट

ट्रूअल्ट बायोएनर्जी का आईपीओ फ्रेश इश्यू और ओएफएस को मिलाकर 1 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है. खबरों में कहा जा रहा है कि इथेनॉल कंपनी बाजार नियामक सेबी के पास अगले 2 से 3 सप्ताह में प्रस्तावित आईपीओ का ड्राफ्ट जमा कर सकती है. यानी ट्रूअल्ट बायोएनर्जी के आईपीओ को लेकर अन्य डिटेल इस महीने के अंत तक आधिकारिक रूप से सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पता चल गया कब आएगा फर्स्टक्राई का आईपीओ! 440 से 465 रुपये होगा प्राइस बैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget