एक्सप्लोरर

IPOs Draft: आईपीओ लाने की कतार में खड़ी हुईं 2 और नई कंपनियां, ईकॉम एक्सप्रेस और स्मार्टवर्क्स ने फाइल किया ड्राफ्ट

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ रैली के बीच ताबड़तोड़ आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. खास तौर पर नए जमाने की स्टार्टअप कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने की रेस में आगे चल रही हैं...

शेयर बाजार में लॉन्च हो रहे ताबड़तोड़ आईपीओ के बीच नए जमाने की दो और कंपनियां कतार में शामिल हो गई हैं. स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज और ईकॉम एक्सप्रेस ने आने वाले दिनों में आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट (डीआरएचपी) फाइल किया है.

फ्रेश इश्यू से जुटाएगी 550 करोड़

बाजार नियामक सेबी के पास फाइल किए गए ड्राफ्ट के अनुसार, स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज ने आईपीओ के जरिए कैपिटल मार्केट से फंड जुटाने का प्रस्ताव पेश किया है. कंपनी की योजना फ्रेश शेयर जारी कर आईपीओ से 550 करोड़ रुपये जुटाने की है. वहीं उसके प्रमोटर एनएस निकेतन एंड एसएनएस इंफ्रारियल्टी और इन्वेस्टर स्पेस सॉल्यूशंस इंडिया की योजना ऑफर फोर सेल के जरिए हिस्सेदारी कम करने की है. प्रमोटर व इन्वेस्टर मिलकर ओएफएस में 67,59,480 शेयर बेच सकते हैं. आईपीओ के टोटल साइज के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है.

प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर भी विचार

गुरुग्राम बेस्ड कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ के लिए लीड मैनेजर्स से बातचीत शुरू कर दी है. कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 110 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर भी काम कर रही है. अगर कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट लाती है तो उसमें जुटाई गई रकम के बराबर हिस्सा फ्रेश इश्यू में कम कर दिया जाएगा. यह कंपनी अभी देश के कई बड़े शहरों में काम कर रही है, जिनमें बेंगलुरू, पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम, मुंबई, नोएडा और चेन्नई शामिल हैं.

2,600 करोड़ का होगा ईकॉम एक्सप्रेस आईपीओ

वहीं बी2सी ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर फर्म ईकॉम एक्सप्रेस की योजना आईपीओ से 2,600 करोड़ रुपये तक जुटाने की है. इस आईपीओ में 1,284.5 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 1,315.5 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल रह सकता है. कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 256.9 करोड़ रुपये जुटा सकती है. इस आईपीओ के लीड मैनेजर्स एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल और यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: आ गया JSW Group में निवेश का बड़ा मौका, 4000 करोड़ रुपये का आएगा आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget