एक्सप्लोरर

IPO Update: साल 2022 में भी मिलेंगे कई कमाई के मौके, LIC समेत कई कंपनियां आईपीओ से जुटा सकती हैं 1.5 लाख करोड़

IPO news 2022: आरंभिक सार्वजनिक निर्गम नए साल में भी दलाल स्ट्रीट को गुलजार करने के लिए तैयार है. कंपनियों को 2021 की तेजी के बाद 2022 में भी आईपीओ से 1.5 लाख करोड़ रुपये तक जुटाने की उम्मीद है.

IPO news 2022: आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) नए साल में भी दलाल स्ट्रीट को गुलजार करने के लिए तैयार है. कंपनियों को 2021 की तेजी के बाद 2022 में भी आईपीओ से 1.5 लाख करोड़ रुपये तक जुटाने की उम्मीद है. गौरतलब है कि आईपीओ के लिए 2021 भारतीय बाजार में पिछले दो दशकों में सबसे बढ़िया साल रहा है. अत्यधिक नकदी और खुदरा निवेशकों की बढ़ी हुई भागीदारी ने आईपीओ के क्षेत्र में उत्साह को लगातार बनाए रखा और महामारी की निराशा के बीच इस साल कंपनियों ने 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं. 

LIC IPO के साथ होगी साल की शुरुआत
साल 2022 में प्राथमिक बाजार के जरिये बड़े पैमाने पर धन जुटाने की शुरुआत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC IPO) के एक बड़े आईपीओ से होगी. इसके अलावा नए जमाने के कई डिजिटल खिलाड़ी आईपीओ बाजार में उतरने के लिए तैयार हैं. 

महामारी को लेकर है कुछ चिंताएं
इक्विरस में इक्विटी पूंजी बाजार के प्रबंध निदेशक और प्रमुख वेंकटराघवन एस ने कहा कि ब्याज दरें बढ़ने के साथ मौजूदा खुमारी में कुछ कमी हो सकती है, लेकिन ये महत्वपूर्ण स्तर पर बना रहेगा. हालांकि, महामारी को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई हैं.

LIC IPO के जरिए पूंजी जुटाने का बनेगा रिकॉर्ड
आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities) में खुदरा क्षेत्र के सीईओ संदीप भारद्वाज ने कहा कि 2022 में आईपीओ के जरिये पूंजी जुटाने में नया रिकॉर्ड बनाया जा सकता है और एलआईसी का आईपीओ वैश्विक निवेशकों का ध्यान भी खींचेगा.

दिख सकता है ओमिक्रोन का असर
ग्लोबल सलाहकार फर्म ईवाई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के लिए 2021 दो दशकों में सर्वश्रेष्ठ आईपीओ वाला साल रहा है. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि 2022 में उत्साह कुछ कम होगा. प्रभुदास लीलाधर के निवेश उत्पाद प्रमुख पीयूष नागदा ने कहा कि अगले साल बाजार की धारणा कोविड-19 के नए वेरिएंट की वजह से प्रभावित होगी और ऐसे में अनिश्चितता बाजारों और अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ रही है.

पेटीएम का प्रदर्शन रहा बेकार
फर्स्ट वॉटर कैपिटल फंड (AIF) के लीड प्रायोजक रिकी कृपलानी ने अनुमान जताया कि 2022 आईपीओ बाजारों के लिए 2021 जितना उत्साहजनक नहीं होगा, खासतौर से यह देखते हुए कि हाल में पेटीएम जैसे कुछ बड़े सार्वजनिक निर्गमों ने लिस्टिंग के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: 
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! DA Arrear पर आया नया अपडेट, जानिए किस दिन खाते में आने वाले हैं 2 लाख रुपये!

Currecny News: बड़ी खबर! आपके पास भी है 100 रुपये का नोट तो जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो हो जाएगा लाखों का नुकसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget