एक्सप्लोरर

iPhone 16 Sale: अभी ऑर्डर करें और सिर्फ 10 मिनट में घर बैठे पाएं आईफोन 16, ब्लिंकिट और बिगबास्केट ने शुरू की सर्विस

iPhone 16 in 10 Minutes: क्विक कॉमर्स के तेजी से बढ़ते बाजार ने चंद मिनटों में पसंदीदा सामानों की खरीदारी संभव कर दी है. अब आप इस सर्विस में आईफोन 16 को भी खरीद सकते हैं...

इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी एप्पल की नई पेशकश आईफोन 16 खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आप घर बैठे मिनटों में इसकी खरीदारी कर सकते हैं. आपको ऑर्डर करने के बाद सिर्फ 10 मिनट में आईफोन 16 की डिलीवरी मिल जाएगी.

ब्लिंकिट और बिग बास्केट की ऑफरिंग

दरअसल क्विक कॉमर्स सेगमेंट में काम कर रही ई-कॉमर्स कंपनियों ने आईफोन के ग्राहकों को देखते हुए इसकी क्विक डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है. अभी जोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट और टाटा समूह की बिग बास्केट ने इसकी शुरुआत की है. इस सर्विस के तहत देश के कई प्रमुख शहरों के ग्राहक घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में आईफोन 16 की खरीदारी कर सकते हैं.

इन शहरों में शुरू हुई सुविधा

बिग बास्केट ने 10 मिनट में आईफोन 16 सर्विस की शुरुआत आज शुक्रवार से की है. बेंगलुरू, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के लोग आज से बिग बास्केट पर आईफोन 16 ऑर्डर कर सकते हैं और सिर्फ 10 मिनट में अपने घर में उसकी डिलीवरी पा सकते हैं. बिग बास्केट ने इसके लिए टाटा समूह की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन क्रोमा के साथ पार्टनरशिप की है.

इन प्रोडक्ट भी मिलेगी क्विक डिलीवरी

बिग बास्केट पर ग्राहक आईफोन 16 के अलावा कई अन्य प्रोडक्ट भी खरीद सकते हैं और चंद मिनटों में उनकी डिलीवरी पा सकते हैं. उनमें मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्लेस्टेशन कंसोल, माइक्रोवेव जैसे कई प्रोडक्ट शामिल हैं. बिग बास्केट क्विक कॉमर्स ऑफरिंग का लगातार विस्तार कर रही है. विस्तार की योजना के तहत क्विक कॉमर्स का दायरा ज्यादा प्रोडक्ट और ज्यादा पिन कोड तक बढ़ाया जा रहा है.

ब्लिंकिट ने भी कर दी शुरुआत

इसी तरह ब्लिंकिट ने भी 10 मिनट में आईफोन 16 की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी ने इसकी सूचना अपने ग्राहकों को व्हाट्सऐप अलर्ट भेजकर दी है. ब्लिंकिट ने भी इसकी शुरुआत आज से की है. यानी ग्राहक बिग बास्केट के अलावा ब्लिंकिट पर भी आज से सिर्फ 10 मिनट में आईफोन 16 की खरीदारी कर सकते हैं. ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने भी एक्स पर इसकी पुष्टि की है.

 

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ग्राहक 21 सितंबर से आईफोन 16 ऑर्डर कर सकते हैं. ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आईफोन 16 की डिलीवरी करने में 1 से 2 दिन का समय ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जोमैटो-स्विगी को मिलेगा तगड़ा कंपटीशन, अमेजन ने शुरू कर दी क्विक कॉमर्स में उतरने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget