एक्सप्लोरर

IOC के ग्राहक 15 दिन से पहले गैस की दोबारा बुकिंग नहीं करा सकेंगे, HPCL ने भी किया ये एलान

IOC ने ग्राहकों से कहा है कि वो 15 दिन से पहले गैस की रीफिल बुकिंग नहीं करा पाएंगे वहीं एचपीसीएल ने भी 14 दिन से पहले दोबारा गैस सिलेंडर की बुकिंग न होने का एलान किया है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है और ऐसे में लोग जरूरी सामानों जैसे गैस, राशन के सामान, सब्जियों और फलों के लिए परेशान हैं कि कहीं इनकी सप्लाई बंद न हो जाए लिहाजा ज्यादा से ज्यादा इन सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. ऐसे में देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बड़ा एलान किया है.

15 दिन से पहले गैस की दोबारा बुकिंग नहीं करा पाएंगे आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि लॉकडाउन के चलते एक बड़ा फैसला लिया गया है कि लोग 15 दिन से पहले गैस की रीफिल बुकिंग नहीं करा पाएंगे. उन्होंने वीडियो मैसेज में लोगों को ये भरोसा भी दिलाया है कि कंपनी के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल का स्टॉक है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि हमने अब यह व्यवस्था शुरू की है कि कम से कम 15 दिन के अंतर से पहले ग्राहक रीफिल बुकिंग नहीं करा सकेंगे. इसका एक ही मकसद है कि सिस्टम पर अनावश्यक दबाव न पड़े, लोगों को आश्वस्त करते हैं कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल समेत किसी पेट्रोलियम उत्पाद की कोई कमी नहीं है.

किसी तरह का ईंधन संकट नहीं-रसोई गैस भी पर्याप्त मात्रा में-संजीव सिंह संजीव सिंह ने ये भी कहा कि भारत में किसी तरह का कोई फ्यूल संकट नहीं है, लॉकडाउन से भी ज्यादा की अवधि के लिए कंपनी के पास पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का पूरा स्टॉक है लिहाजा लोग किसी तरह की पैनिक बाइंग न करें और जरूरत पड़ने पर ही गैस बुकिंग कराएं.

एलपीजी पर कहा रसोई गैस को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी नियमित सप्लाई की जा रही है और कोई किल्लत नहीं है. इसलिए लोग जरूरत से ज्यादा गैस की बुकिंग न कराएं. कंपनी अपने डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ मिलकर लोगों की जरूरतों के मुताबिक गैस की पूरी आपूर्ति को सुनिश्चित कर रही है, किसी को भी घबराहट में आकर पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है.

क्यों करनी पड़ी अपील लॉकडाउन के चलते देश में लोग जरूरी सामानों की काफी ज्यादा खरीदारी करके रख रहे हैं. सरकारें लगातार लोगों से पैनिक बाइंग यानी घबराहट के चलते ज्यादा खरीदारी करने से बचने की अपील कर रही हैं. इसके बावजूद लोग दुकानों से एकमुश्त समान खरीद रहे हैं. इसके अलावा गैस जैसी जरूरत के सामानों की भी बुकिंग जमकर करा रहे हैं.

HPCL ने भी किया एलान आईओसी के साथ साथ अब एचपीसीएल ने भी ग्राहकों के लिए गैस बुकिंग के बारे में एक एलान किया है. HPCL चेयरमैन मुकेश सुराणा ने बताया कि हमने ऐसा सिस्टम तैयार किया है जिसमें उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के 14 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग कर पाएगा. हालांकि लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आपको जरूरत के हिसाब से सिलेंडर मिलता रहेगा, हमारे 90 फीसदी डिलीवरी ब्वॉयज पूरी तत्परता से काम में जुटे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget