एक्सप्लोरर

'अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन...', टैरिफ पर IMF का बड़ा बयान, भारत के रुख का किया जोरदार समर्थन

IMF On US Tariffs: राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से अपने व्यापारिक साझीदार देशों पर लगाए गए टैरिफ के उनके इस कदमों के खिलाफ आचोलना करने से जॉर्जीवा लगातार बचती रहीं और कहा कि इससे नकारात्मक असर पड़ता है. 

IMF On US Tariffs: ट्रंप टैरिफ के चलते इंटरनेशनल मार्केट में हलचल और बढ़ते ट्रेड टेंशन के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने बड़ा बयान दिया है. आईएमएफ की डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और चीन दोनों ही देशों की व्यापारिक चिंताएं हैं. लेकिन दुनिया की दो आर्थिक महाशक्ति को इन अनिश्चितताओं को दूर करना चाहिए. साथ ही, नियम आधारित और निष्पक्ष व्यापार पर आपस में सहमत होना चाहिए.

अगले हफ्ते आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की बैठक से ठीक पहले वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए जॉर्जीवा ने टैरिफ की बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के कदमों का स्वागत किया. टैरिफ पर ट्रंप के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि कहीं भी टैरिफ लगा हो, उसकी दरों में कमी आनी चाहिए.

हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से अपने व्यापारिक साझीदार देशों पर लगाए गए टैरिफ के उनके इस कदमों के खिलाफ आचोलना करने से जॉर्जीवा लगातार बचती रहीं और कहा कि इससे नकारात्मक असर पड़ता है.  जॉर्जीवा ने कहा, "कुछ जगहों पर अन्याय की ये भावना इस कथन से मेल खाती है कि 'हम नियमों के अनुसार खेलते हैं जबकि अन्य बिना किसी दंड के सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं." उन्होंने आगे कहा कि ये "व्यापार असंतुलन व्यापार तनाव को बढ़ाता है."

आईएमएफ डायरेक्टर ने कहा कि अमेरिका को चीन की बौद्धिक संपदा से जुड़ी चीजों और गैर-टैरिफ बाधाओं के बारे में शिकायतें हैं. दूसरी तरफ चीन, अमेरिका के साथ ऐसा सहयोग चाहता है जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाएं मजबूत स्थिति में आ सकें. 

जॉर्जीवा ने आगे कहा कि हम अनिश्चितता को खत्म देखना चाहते हैं. लेकिन जब तक विश्व की दो आर्थिक धुरियों के बीच तनाव रहेगा तब तक ये मुश्किलर है. वास्तवव में ये महत्वपूर्ण और इन सबसे ऊपर है कि निष्पक्ष और नियम आधारित व्यवस्था हो. आईएमएफ चीफ ने कहा कि टैरिफ को कम करना और व्यापार बाधाओं को हटाना भारत के लिए आसान नहीं था, लेकिन वह ऐसा कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ये कदम देश के आर्थिक रफ्तार को लेकर काफी मददगार साबित होगा. 

जॉर्जीवा ने कहा कि यूरोपीय संघ में भी टैरिफ और अन्य व्यापारिक बाधाओं को कम किया जाना संभव था और इससे द्विपक्षीय और बहुपक्षीय व्यापास समझौते को बढ़ावा मिलता.

ये भी पढ़ें: आरबीआई का बड़ा एक्शन, इन तीन बैंकों पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget