एक्सप्लोरर

आपकी जेब पर बढ़ गया बोझ, कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ी, अब बढ़ेगी ईएमआई

पीएनबी के लिए बढ़ोतरी 20 बेसिस प्वाइंट (100 बेसिस प्वाइंट मतलब एक फीसदी) की है. नयी दरें पहली मार्च से प्रभावी होंगी.

नई दिल्लीः तीन बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईशीआई बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है. एसबीआई ने जहां एमसीएलआऱ चौथाई फीसदी तक बढ़ायी है, वहीं पीएनबी के लिए बढ़ोतरी 20 बेसिस प्वाइंट (100 बेसिस प्वाइंट मतलब एक फीसदी) की है. नयी दरें पहली मार्च से प्रभावी होंगी.

कर्ज पर ब्याज दर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लैंडिग रेट यानी एमसीएलआर को आधार बनाया जाता है. ये व्यवस्था पहली अप्रैल 2016 से शुरु की गयी. इस व्यवस्था में विभिस्न स्रोतों से जुटाए पैसे की लागत को आधार बनाया जाता है. ये दर अलग-अलग मियाद के लिए तय होती है. एमसीएलआर के ऊफर बैंक अपना मार्जिन जोड़ते हैं और इस तरह विभिन्न किस्म के कर्ज के लिए ब्याज दर तय होती है. वैसे तो पहली अप्रैल 2016 के पहले बेस रेट पर कर्ज दिए जाते थे, लेकिन इस साल पहली अप्रैल से जिन लोगों ने बेस रेट पर कर्ज ले रखे हैं, उनके कर्ज अब एमसीएलआर पर आधारित होंगे. एमसीएलआर बाजार की हकीकत के ज्यादा करीब होता है.

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अलग-अलग मियाद के लिए एमसीएलआर 10 बेसिस प्वाइंट से 25 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है. इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण एक साल के लिए एमसीएळआर है जिसकी दर 7.95 फीसदी के बाजए 8.15 फीसदी होगी, यानी 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी. घर कर्ज के लिए बैंक इसमें 35 से लेकर 45 बेसिस प्वाइंट का मार्जिन जोड़ता है. मतलब ये हुआ कि जहां 75 लाख रुपये तक के घर कर्ज के लिए पहले महिलाओं के घर कर्ज की ब्याज दर 8.30 फीसदी थी, वो अब साढ़े आठ फीसदी होगी, वहीं दूसरी ओर बाकियो के लिए ब्याज दर 8.35 फीसदी के बजाए 8.55 फीसदी होगी.

पंजाब नेशनल बैंक ने अलग-अलग मियाद के लिए एमसीएलआऱ में 15 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इस तरह अब एक साल का एमसीएलआर 8.15 फीसदी के बजाए 8.30 फीसदी होगी. घर कर्ज के मामले में बैंक महिलाओं के लिए 20 बेसिस प्वाइंट्स और बाकियों के लिए 35 बेसिस प्वाइंट्स का मार्जिन लगाता है तो ऐसी सूरत में महिलाओं के लिए घर कर्ज की ब्याज दर साढ़े आठ फीसदी और बाकियो के लिए 8.55 फीसदी होगी, यानी भारतीय स्टेट बैंक के बराबर.

दो प्रमुख सरकारी बैंकों के बाद उम्मीद है कि बाकी सरकारी बैंक भी जल्द ही ब्याज दर बढ़ाएंगे. दिलचस्प बात ये है कि अभी तक रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन जमा की लागत बढ़ने की वजह से बैंक कर्ज महंगा कर रहे हैं. एसबीआई ने बुधवार को ही जमा पर ब्याज दरें बढ़ायी जबकि पीएनबी ने बढ़ोतरी पहली मार्च से की है.

आइए नजर डालते हैं कि ब्याज दर में बढ़ोतरी से घर कर्ज की मासिक किश्त यानी ईएमआई पर क्या फर्क पड़ेगा:

karz

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

67 से टूटकर ₹50 पर आई चीनी, पर आपको क्यों नहीं मिल रही सस्ती? जानें खेल
67 से टूटकर ₹50 पर आई चीनी, पर आपको क्यों नहीं मिल रही सस्ती? जानें खेल
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, हर महीने 15,800 तक HRA!
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, हर महीने 15,800 तक HRA!
GDP 7.8% हुई, फिर भी आपकी जेब खाली क्यों? नवंबर के बाद बढ़ सकती है मुश्किल
GDP 7.8% लेकिन बचत क्यों नहीं बढ़ी? कुंडली से समझें आगे का हाल
मार्केट में मचेगा तहलका! आ रहा 30000 करोड़ का मेगा IPO, पैसे तैयार हैं ना?
मार्केट में मचेगा तहलका! आ रहा 30000 करोड़ का मेगा IPO, पैसे तैयार हैं ना?

वीडियोज

Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन
Bihar Flood Alert News: बिहार में आएगी नेपाल जैसी त्रासदी? | Ganga | Gandak | ABP
Mathura Janmashtami 2026 | Breaking News: जन्माष्टमी के रंग से रंगे लोग, भारी उत्साह
Breaking News | Bihar Flood Alert News: आधा हिंदुस्तान पानी-पानी! | Ganga | Delhi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Embed widget