एक्सप्लोरर

आधार कार्ड है तो तुरंत मिल जाएगा ई पैन कार्ड, इसी महीने से शुरू होगी सुविधा

अगर आपके पास आधार कार्ड है लेकिन पैन कार्ड नहीं है तो ये खबर आपके लिए ही है. सरकार एक ऐसी सुविधा शुरू करने जा रही है जिसमें आपको आधार कार्ड की डिटेल्स देते ही ई पैन कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

नई दिल्ली: अगर आपके पास आधार कार्ड है लेकिन पैन कार्ड नहीं है तो ये खबर आपके लिए ही है. सरकार एक ऐसी सुविधा शुरू करने जा रही है जिसमें आपको आधार कार्ड की डिटेल्स देते ही ई पैन कार्ड जारी कर दिया जाएगा वो भी चुटकियों में ही.

राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने मीडिया को बताया कि ई पैन को ऑनलाइन आवंटित किया जाएगा. इसके लिए आवेदन पत्र की डिटेल्स नहीं भरनी होंगी और तत्कान पैन नंबर मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि इसी महीने से ये सिस्टम शुरू हो जाएगा.

आयकर विभाग ने जारी किया इनकम टैक्स कैलकुलेटर, जानिए इसके बारे में सब कुछ

उन्होंने बताया कि जो भी इसके लिए अप्लाई करना चाहेगा उसे आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा और आधार की डिटेल्स देनी होंगी. इसके बाद उस नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा जो आधार से जुड़ा हुआ है. आधार वैरीफाई होते ही उसे ई पैन दे दिया जाएगा. वो पैन को डाउनलोड भी कर पाएगा.

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अंडर 19 में हुई हार पर पीसीबी को लताड़ा, कही ये बड़ी बात

गौरतलब है कि इस प्रक्रिया के कारण जो लोग पैन नंबर लेना चाहते हैं उन्हें तुरंत पैन नंबर मिल जाएगा. इससे पहले पैन कार्ड को अप्लाई करने वाले के घर तक पहुंचाना पड़ता था लिहाजा सरकार का काम भी कम होगा.

आधार को करा लें पैन से लिंक

अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं तो हो सकता है कि आपका आधार पैन से लिंक हो. फिर भी अगर जांचना है तो इसके लिए आयकर विभाग की वेबसाइट http://www.incometaxindiaefiling.gov.in/ पर विजिट कर जानकारी ले सकते हैं.

साइट पर अपना पैन नंबर यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि से लॉगिन करें, इसके बाद प्रोफाइल सेटिंग टैब पर क्लिक करें. यहां लिंक आधार के बटन पर क्लिक करें. अगर आपका आधार पहले से लिंक होगा तो आधार लिंक है लिखा हुआ आ जाएगा. अगर नहीं होगा तो आगे की प्रक्रिया को फॉलो करते जाएं.

एसएमएस से भी कर सकते हैं लिंक

सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में UIDPAN स्पेस 12 अंक का आधार नंबर स्पेस 10 अंक का पैन नंबर टाइप करें इसके बाद यह मैसेज 567678 या 56161 पर भेज दें. आपका आधार, पैन से लिंक हो जाएगा.

ऐसे भी करा सकते हैं लिंक

नजदीकी पैन सर्विस सेंटर पर जाकर भी इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है. यहां से आधार लिंक करने का फॉर्म लेकर. जरूरी जानकारी भरकर आधार की कॉपी के साथ जरूरी दस्तावेज भी लगा दें. इसके लिए कुछ शुल्क भी देय होगा. इसके बाद लिंक होने की जानकारी दे दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget