एक्सप्लोरर

Influential Billionaires: इंस्टाग्राम पर अरबपतियों का जलवा, टॉप पर डोनाल्ड ट्रंप, गौतम अडानी भी टॉप-10 में

Influential Billionaires on Instagram: एक ऑनलाइन पोर्टल ने उन अरबपतियों की लिस्ट तैयार की है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखते हैं...

अरबों डॉलर की नेटवर्थ रखने वाले दुनिया के धनकुबेर विभिन्न कारणों से चर्चा में बने रहते हैं. कभी उनकी सादगी चर्चा बटोरती है तो कभी वे लग्जरी लाइफस्टाइल से सुर्खियां बटोरते हैं. अभी दुनिया के अरबपतियों की गिनती सोशल मीडिया पर उनके प्रभाव को लेकर हो रही है.

इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने बनाई लिस्ट

TyN Magazine ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले धनकुबेरों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप से लेकर इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, चांगपेंग झाओ, माइकल ब्लूमबर्ग और गौतम अडानी जैसे अरपबतियों के नाम हैं.

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा ट्रंप का प्रभाव

पोर्टल ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इंस्टाग्राम का सबसे प्रभावशाली अरबपति माना है. पोर्टल के अनुसार, उनकी करेंट नेटवर्थ 5.2 बिलियन डॉलर है. इंस्टाग्राम पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वह हर पोस्ट से कम से कम 2,24,975 डॉलर की कमाई कर सकते हैं. वहीं एक पोस्ट से उनकी अधिकतम कमाई 3,04,378 डॉलर तक पहुंच सकती है.

जुकरबर्ग और बिल गेट्स भी शामिल

इंस्टाग्राम पर सबसे प्रभावशाली अरबपतियों में डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर ओपरा विनफ्रे को रखा गया है. वहीं मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग तीसरे स्थान पर हैं. इंस्टाग्राम मेटा की ही एक कंपनी है. माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. पांचवें स्थान पर वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन हैं. छठे और सातवें स्थान पर क्रमश: मार्क क्यूबन और शेरिल सैंडबर्ग को रखा गया है.

आठवें नंबर पर गौतम अडानी का नाम

इंस्टाग्राम पर दुनिया के 10 सबसे प्रभावशाली अरबपतियों में भारत से अकेला नाम गौतम अडानी का है. उन्हें लिस्ट में 8वें स्थान पर रखा गया है. अडानी के बारे में कहा गया है कि वे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से कम से कम 7,943 डॉलर और ज्यादा से ज्यादा 10,747 डॉलर की कमाई कर सकते हैं.

9वें स्थान पर माइकल ब्लूमबर्ग हैं, जबकि 10वें पायदान पर चांगपेंग झाओ हैं. इस तरह देखें तो टॉप-10 की लिस्ट में एशिया से सिर्फ दो नाम हैं, जबकि दो ही महिलाएं लिस्ट में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अडानी का बजा डंका, TIME की सबसे अच्छी कंपनियों की लिस्ट में अडानी समूह की 8 कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
Share Market: 5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget