एक्सप्लोरर

Boycott in Indonesia: आखिर क्यों इंडोनेशिया में हो रहा मैक्डोनाल्ड और स्टारबक्स का बहिष्कार 

Global Brands Facing Problems: गाजा पट्टी में जारी जंग के चलते मुस्लिम देशों में मैक्डोनाल्ड, स्टारबक्स और बर्गर किंग जैसी कंपनियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है. स्थानीय लोग इनका विरोध कर रहे हैं.

Macdonald-Starbucks: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में मैक्डोनाल्ड, स्टारबक्स और बर्गर किंग जैसी कंपनियों को बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है. कई संस्थाएं अक्टूबर से ही लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपील कर रहे हैं कि इन ग्लोबल कंपनियों के प्रोडक्ट न खरीदे जाएं. हमास के साथ जारी जंग में इन कंपनियों द्वारा इजरायल को समर्थन देने की वजह से इंडोनेशिया के लोग खफा हो गए हैं.  

इजरायल सेना को फ्री मील देने का एलान किया था 

मैक्डोनाल्ड ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि वह इजरायल सेना को फ्री मील देगी. इसके बाद कई संगठन सक्रिय हो गए और इजरायल में बने प्रोडक्ट के साथ ही इन कंपनियों का भी बहिष्कार करने लगे. मैक्डोनाल्ड इंडोनेशिया ने पिछले हफ्ते ही फिलिस्तीन को लगभग 96 हजार डॉलर की मानवीय सहायता देने की घोषणा की थी. मैक्डोनाल्ड भले ही अमेरिकी कंपनी है लेकिन, पूरी दुनिया में इसके रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों के मालिकाना हक में हैं. इसलिए ज्यादातर मुस्लिम देशों में कंपनी की फ्रेंचाइजी ने फिलिस्तीन और गाजा पट्टी के लोगों को समर्थन दिया है. 

सुरक्षा कारणों के चलते ज्यादातर रेस्टोरेंट बंद 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने अपने अमरीकी समकक्ष जो बिडेन से गाजा में चल रहे इजरायली सेना के ऑपरेशन को बंद करवाने के लिए बातचीत की थी. देश में इजरायल का दूतावास तक नहीं है. रविवार को विदेश मंत्री रत्नो मारसुदी और जकार्ता के पूर्व गवर्नर अनीस बासवेदन ने फिलिस्तीन के सर्थन में रैली निकाली. इसके बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते मैक्डोनाल्ड और स्टारबक्स के ज्यादातर रेस्टोरेंट बंद रहे. मौलवियों ने भी इजरायल का समर्थन करने वालों का विरोध करने की अपील की है. 

सूने होने लगे हैं इन कंपनियों के रेस्टोरेंट 

लगातार हो रहे विरोध के चलते इन ग्लोबल ब्रांड्स के कई रेस्टोरेंट सूने रहने लगे हैं. इनके बिजनेस में जबरदस्त गिरावट आई है. मैक्डोनाल्ड ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि वह किसी सरकार का सपोर्ट नहीं करती है. किसी भी स्थानीय पार्टनर के फैसले का वह खुद जिम्मेदार है. कंपनी सभी लोगों की सुरक्षा और शांति की कामना करती है. 

ये भी पढ़ें 

Alert from SBI : देश के सबसे बड़े बैंक ने 50 करोड़ कस्टमर को दी चेतावनी, इस फर्जी मैसेज का जवाब न दें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget