एक्सप्लोरर

Alert from SBI : देश के सबसे बड़े बैंक ने 50 करोड़ कस्टमर को दी चेतावनी, इस फर्जी मैसेज का जवाब न दें 

SBI Alert: ग्राहकों को मिल रहे फर्जी संदेशों पर एसबीआई ने अलर्ट जारी किया है. देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा है कि ऐसा कोई संदेश बैंक की तरफ से नहीं भेजा जाता है. इसलिए सावधान रहें और इनका जवाब न दें.

SBI Alert: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने 50 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी अलर्ट जारी किया है. बैंक ने कहा कि कई कस्टमर को अकाउंट बंद होने के फर्जी मैसेज मिल रहे हैं. एसबीआई की तरफ से ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा गया है. इन फर्जी मैसेज से सभी कस्टमर सावधान रहें और इनका जवाब न दें. ऐसे मैसेज ठगों द्वारा भेजे जा रहे हैं. जवाब देने पर आपके साथ धोखा हो सकता है. 

अकाउंट बंद होने के मैसेज आ रहे  

इन मैसेज में लिखा है कि प्रिय एसबीआई खाताधारक, आपका अकाउंट आज ब्लॉक कर दिया जाएगा. कृपया अपने पैन कार्ड (PAN Card) नंबर को अपडेट करने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करें. बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि बैंकिंग डिटेल्स साझा करने के लिए आए किसी भी ईमेल या मैसेज का जवाब न दें. ऐसा संदेश मिलने पर तुरंत 'report.phishing@sbi.co.in' पर रिपोर्ट करें. एसबीआई गाइडलाइन के अनुसार, अकाउंट नंबर, पासवर्ड, पिन या सीवीवी नंबर किसी को भी न दें. जानकारी को अपडेट करने, अकाउंट को एक्टिव करने, कॉल या वेबसाइट पर ऐसी जानकारी मांगने वाले के खिलाफ तुरंत शिकायत करें. बैंक ने कहा कि आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं. साथ ही उनकी वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर भी शिकायत कर सकते हैं.

फ्रॉड होने पर ऐसे मिल सकता है पूरा पैसा

बैंकिंग फ्रॉड होने पर ज्यादातर लोग कुछ नहीं करते. ऐसे मामलों में पुलिस भी आनाकानी करती है. मगर, तुरंत एक्शन लेकर आप पूरा पैसा वापस ले सकते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार, साइबर फ्रॉड की जानकारी आप अपने बैंक को समय से देकर नुकसान से बच सकते हैं. साइबर फ्रॉड के लिए बैंक इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं. बैंक आपके साथ हुए फ्रॉड की जानकारी इंश्योरेंस कंपनी को देता है. कागजी कार्रवाई के बाद बैंक बीमा कंपनी से पैसे लेकर आपके नुकसान की भरपाई करेगा. 

3 दिन में सूचना नहीं दी तो हो जाएगा नुकसान 

सबसे जरूरी बात यह है कि आपको धोखाधड़ी की सूचना बैंक को 3 दिन के अंदर देनी होगी. अगर आप इसमें देरी करेंगे तो नुकसान की भरपाई मुश्किल हो सकती है. आरबीआई के अनुसार तय समय के भीतर सूचना देने पर रकम 10 दिन के अंदर वापस आ जाएगी. अगर फ्रॉड की रिपोर्ट 4 से 7 दिन बाद की जाती है तो कस्टमर को 25 हजार रुपये तक का नुकसान खुद उठाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें 

Kedarnath Agrawal: गलियों में भुजिया बेचकर बीकानेरवाला ब्रांड खड़ा करने वाले काकाजी अब नहीं रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget