एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 377 अंकों के उछाल के साथ हुआ बंद

Share Market Update: आज के ट्रेडिंग सेशन में अडानी समूह के शेयरों में भी तेजी रही है तो बैंकिंग मेटल्स आईटी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ है.

Stock Market Closing On 8th Februray 2023: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुआ है. आईटी, मेटल्स और एनर्जी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बाजार में ये तेजी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने बीएसई सेंसेक्स 377 अंकों की तेजी के साथ 60,663 तो नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 17,871 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टोरल अपडेट 

आज के कारोबारी सत्र में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, एनर्जी, , हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं. आज के कारोबारी सत्र में मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स भी तेजी के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 शेयर तेजी के साथ तो 5 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं. तो निफ्टी के 50 शेयरों में 39 शेयर तेजी के साथ तो 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 60,663.79 60,792.10 60,324.92 00:09:04
BSE SmallCap 28,169.62 28,193.51 27,950.35 0.0076
India VIX 13.60 14.25 13.535 -3.75%
NIFTY Midcap 100 30,944.00 30,982.65 30,629.85 0.0091
NIFTY Smallcap 100 9,478.90 9,487.40 9,385.30 0.0084
NIfty smallcap 50 4,272.75 4,280.30 4,240.45 0.0066
Nifty 100 17,719.85 17,743.90 17,596.85 0.0085
Nifty 200 9,286.70 9,299.15 9,221.35 0.0086
Nifty 50 17,871.70 17,898.70 17,744.15 0.0085

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के कारोबारी सेशन में बजाज फाइनैंस 3.14 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.47 फीसदी, रिलायंस 1.99 फीसदी, इंफोसिस 1.75 फीसदी, विप्रो 1.57 फीसदी, एचसीएल टेक 1.50 फीसदी, टीसीएस 1.38 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.32 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.11 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.93 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 0.82 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड 2.24 फीसदी, कोल इंडिया 1.91 फीसदी, लार्सन 1.59 फीसदी, हीरो मोटोकोर्प 1.43 फीसदी, आईशर मोटर्स 1.43 फीसदी, भारती एयरटेल 1.37 फीसदी, भारती एयरटेल 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.  

निवेशकों की संपत्ति में उछाल 

शेयर बाजार में तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में उचाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप बढ़कर 268.62 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो मंगलवार को 266.05 लाख करोड़ रुपये रहा था.  यानि आज के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों की संपत्ति में 2.57 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. 

ये भी पढ़ें

RBI: QR कोड स्‍कैन कर निकाल सकेंगे सिक्‍के, RBI 12 शहरों में शुरू करेगा पायलट प्रोजेक्‍ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget