एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: दूसरे दिन लगातार भारी गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार, निवेशकों को 3.30 लाख करोड़ का नुकसान

Stock Market Update: भारी गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार बंद हुआ जिसमें मिडकैप शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है.

Stock Market Closing On 16th December: इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. पूरे दिन भारतीय बाजार में उठापटक देखी गई. सुबह बाजार गिरकर खुलने के बाद हरे निशान में लौट आया. लेकिन पूरे दिन बाजार में धूप-छांव का खेल चलता रहा. आखिरकार मुनाफावसूली बाजार पर हावी रहा और आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 461 अंकों की गिरावट के साथ 61,337 और निफ्टी 146 अंकों की गिरावट के साथ 18,269 अंकों पर बंद हुआ है. बीते दो दिनों के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में 390 तो सेंसेक्स में 1340 अंकों की गिरावट आ चुकी है. 

सेक्टरों का हाल

बाजार में इस गिरावट की आंधी में कोई भी सेक्टर नहीं बच सका. सभी सेक्टर में गिरावट देखी गई. बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, एनर्जी, मीडिया, रियल एस्टेट, इंफ्रा सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई. मिडकैप और स्मॉल कैप के शेयर भी इस गिरावट से अछूते नहीं रहे. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं केवल 3 शेयरों में तेजी रही. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 6 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं जबकि 44 शेयरों में गिरावट रही है. 

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE MidCap 25,739.21 26,084.84 25,677.93 -1.44%
BSE Sensex 61,337.81 61,893.22 61,292.53 -0.75%
BSE SmallCap 29,516.75 29,889.71 29,425.75 -0.96%
India VIX 14.07 14.22 12.4925 0.0246
NIFTY Midcap 100 32,010.10 32,492.20 31,924.10 -1.60%
NIFTY Smallcap 100 10,017.45 10,146.50 9,976.50 -0.63%
NIfty smallcap 50 4,459.10 4,505.00 4,434.75 -0.34%
Nifty 100 18,446.30 18,624.65 18,432.00 -0.85%
Nifty 200 9,659.35 9,759.40 9,653.20 -0.95%
Nifty 50 18,269.00 18,440.95 18,255.15 -0.79%

गिरने चढ़ने वाले शेयर

गिरावट के बावजूद जो शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं उसमें टाटा मोटर्स 1.18 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.48 फीसदी, एचयूएल 0.30 फीसदी, टाटा स्टील 0.09 फीसदी, जेएसडब्ल्यु स्टील 0.01 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि डॉ रेड्डी लैब 3.58 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.75 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 2.66 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.39 फीसदी, बीपीसीएल 2.12 फीसदी, एसबीआई 2.05 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 


Stock Market Closing: दूसरे दिन लगातार भारी गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार, निवेशकों को 3.30 लाख करोड़ का नुकसान

निवेशकों की संपत्ति में भारी सेंध

शेयर बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में बड़ा सेंध लगा है. निवेशकों की संपत्ति 3.30 लाख करोड़ रुपये घटकर 285.66 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. 3662 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिसमें केवल 1417 शेयरों में तेजी रही जबकि 2108 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 

क्यों गिरा बाजार? 

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. बाजार को डर है कि फे़रल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला जारी रख सकता है जिससे मांग घटेगी तो मंदी भी आ सकती है. इसके चलते एशियाई बाजारों में रही रही जिसके असर से भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रहा. 

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: दिवाली के बाद से ये शेयर बना रॉकेट! 50 दिनों में निवेशकों को मिला 190 फीसदी का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Financial Planning: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल... एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट
लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल... एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट
India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Embed widget