एक्सप्लोरर

Indian Railways: यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से नई दिल्ली-कटरा के बीच 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और समय

Indian Railways: त्यौहारों के मद्देनजर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटरा के बीच 2 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन करेगा. जानें इनका रूट और टाइम सहित डिटेल्स.

Indian Railways: आज रक्षाबंधन का त्योहार है और देश में आने वाले दिनों में कई और पर्व आने वाले हैं. आने वाले दिनों में जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीवाली जैसे त्योहारों की धूम रहने वाली है और अगर आप ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए खास सौगात लेकर आया है. 

2 स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन- जानें रूट और समय
रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी और सुविधा के लिए उत्तर रेलवे नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटरा के बीच 2 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा.

पहली स्पेशल ट्रेन का समय और रूट जानें
01633/01634 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी. 01633 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटरा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 11.08.2022 को नई दिल्ली से रात 11.30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.00 बजे श्री माता वैष्णों देवी कटरा पहुंचेगी.

वापसी दिशा में 01634 श्री माता वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 14.08.2022 को श्री माता वैष्णों देवी कटरा से रात 09.10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी.

किन-किन रूट को करेगी कवर
वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल कुरुक्षेत्र, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

04033/04034 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी

04033 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटरा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 12.08.2022 को नई दिल्ली से रात 11.30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.00 बजे श्री माता वैष्णों देवी कटरा पहुंचेगी. वापसी दिशा में 04034 श्री माता वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 15.08.2022 को श्री माता वैष्णों देवी कटरा से रात 09.10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

दूसरी स्पेशल ट्रेन के स्टेशन जानें
वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: सरकार ने शहरों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिये फ्यूल सप्लाई बढ़ाई, CNG-PNG के दाम घटने की उम्मीद

Petrol Diesel Rate: आज रक्षाबंधन के दिन घर से निकलने से पहले जानें पेट्रोल डीजल के रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI Proposal: 10000 से ज्यादा के ऑनलाइन ट्रांसफर में होगी 1 घंटे की देरी? RBI के प्रस्ताव पर बैंकों ने क्या कहा?
10000 से ज्यादा के ऑनलाइन ट्रांसफर में होगी 1 घंटे की देरी? RBI के प्रस्ताव पर बैंकों ने क्या कहा?
Elon Musk का महा प्लान, एक होने जा रही हैं Tesla और Space X? बाजार में मची हलचल
Elon Musk का महा प्लान, एक होने जा रही हैं Tesla और Space X? बाजार में मची हलचल
इस सरकारी बैंक के शेयरों में आई तेजी, अब 8000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, जानें पूंजी बढ़ाने का मास्टर प्लान
इस सरकारी बैंक के शेयरों में आई तेजी, अब 8000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, जानें पूंजी बढ़ाने का मास्टर प्लान
Hotel Booking: अब अपने ही देश न घूमें? पहाड़ों पर 4 गुना महंगे हुए होटल, 8000 पहुंचे 2000 वाले कमरे के रेट
अब अपने ही देश न घूमें? पहाड़ों पर 4 गुना महंगे हुए होटल, 8000 पहुंचे 2000 वाले कमरे के रेट

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget