एक्सप्लोरर

Indian Railways: एसी कोच में बेडरोल की सुविधा बहाल, जानें क्यों लगाई गई थी रोक

Indian Railway यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस कर रही है. अब यात्रियों को उन कोच में भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी, जिनमें अब तक ये व्यवस्था कैंसिल थी.

Indian Railways Bed Roll Service : ट्रेन (Indian Railway) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. एसी कोच में अब आपको फिर से बेडरोल की सुविधा (Bed Roll Service) मिलने लगेगी. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में मिलने वाले बेडरोल की सुविधा को बंद कर दिया था. 

रेलवे ने की घोषणा 

रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की घोषणा की है. रेलवे ने कहा कि यात्रियों को अब उन कोच में भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी, जिनमें अब तक बेडरोल नहीं मिल रहे थे.

थर्ड एसी इकोनॉमी में भी मिलेगा बेडरोल 

इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने एसी कोच के साथ कम किराये वाले थर्ड एसी इकॉनमी क्‍लास (Third AC Economy Class) के कोच भी कई ट्रेनों में लगा रखे हैं. इस क्‍लास के टिकट सामान्‍य थर्ड एसी क्‍लास के मुकाबले कम तो होते हैं, लेकिन इसमें रेलवे की ओर से बभी तक बेडरोल नहीं मिलता था. अब भारतीय रेल विभाग ने कहा कि इस कोच के यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा दी जाएगी. रेल मंत्रालय की घोषणा के मुताबिक, 20 सितंबर 2022 से थर्ड एसी इकॉनमी क्‍लास के डिब्‍बे में सफर करने वाले यात्रियों को भी अब बेडरोल उपलब्‍ध कराया जाएगा.

ट्रेन में बेडरोल के लिए 3 बर्थ आरक्षित

रेल विभाग (Rail Department) को इस बात की परेशानी थी कि थर्ड एसी इकॉनमी क्‍लास के डिब्‍बों में बेडरोल रखने की जगह नहीं होती थी. इसका हल निकालते हुए तय किया है कि अब हर डिब्‍बे में बर्थ संख्‍या 81, 82 और 83 का इस्‍तेमाल लिनेन (बेडरोल) रखने में होगा. ऐसे में 20 सितंबर या उसके बाद यात्री इन बर्थ संख्‍या पर अपना टिकट रिजर्वेशन नहीं कर सकेंगे.

बुक रहेगी बर्थ संख्‍या 81, 82 और 83 

रेलवे का कहना है कि जिन यात्रियों ने पहले से टिकट करा रखा है और उनकी यात्रा की तारीख 20 सितंबर के बाद है. साथ ही उनकी बर्थ संख्‍या 81,82 और 83 है तो ऐसे यात्रियों को रेलवे के इमरजेंसी कोटे के तहत अन्‍य बोगी में समायोजित किया जाएगा. इसकी सूचना भी संबंधित यात्रियों को एसएमएस (SMS) के जरिये उपलब्‍ध करा दी जाएगी. रेलवे ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि 20 सितंबर के बाद से यात्री थर्ड एसी इकॉनमी कोच में बर्थ संख्‍या 81,82 और 83 पर अपना टिकट आरक्षण नहीं करा सकेंगे.

क्यों बहाल हुई सुविधा 

देश भर में कोविड-19 महामारी के चलते रेल मंत्रालय ने सभी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बंद किया था. दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया था. इसके बाद में स्थितियां सामान्‍य होने पर पहले राजधानी, शताब्‍दी जैसी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा शुरू की गई और अब यह सुविधा लगभग सभी ट्र्रेनों के एसी कोच में दी जाने लगी है.

ये भी पढ़ें-

Patanjali Group IPO:पतंजलि ग्रुप की 4 कंपनियों का बाबा रामदेव लेकर आयेंगे आईपीओ, पतंजलि वेलनेस का IPO आ सकता है सबसे पहले

Forbes Real Time Billionaires: 155.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ Gautam Adani बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget