एक्सप्लोरर

Indian IT Industry: अमेरिका यूरोप में मंदी का असर, IT कंपनियां कर रही बोनस में कटौती, कम कर रही नए लोगों की हायरिंग

Recession Impact On Indian IT Sector: ईटी कंपनियों को इस बात की चिंता सता रही है पश्चिमी देशों में मंदी के चलते अमेरिका और यूरोपीय क्लाइंट अपने आईटी खर्चों में कटौती कर सकती है.  

Recession Impact On Indian IT Industry: अमेरिका (United States) समेत यूरोप (Europe) में मंदी ( Recession) आने का खतरा मंडरा रहा है. उसका असर देश के आईटी सेक्टर (IT Sector) में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ने वाला है. देश की आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों (Employees) को दिए जाने पर बोनस ( Bonus) पर रोक लगा रही या फिर कटौती कर रही हैं. दरअसल इन आईटी कंपनियों को इस बात की चिंता सता रही है पश्चिमी देशों में मंदी के चलते अमेरिका और यूरोपीय क्लाइंट अपने आईटी खर्चों में कटौती कर सकती है.  

हाल ही में देश की दिग्गज आईटी कंपनियां इंफोसिस ( Infosys) और विप्रो ( Wipro) ने अपने एम्पलॉयज के वैरिएबल पे पोर्शन ( Variable Pay Portion) में कटौती करने का फैसला किया है. इस प्रकार अभी से ये कंपनियां खर्चों में कटौती की शुरुआत कर चुकी हैं. कोरोना काल के बावजूद जबरदस्त मांग के चलते आईटी कंपनियों ने जबरदस्त हायरिंग की तो अपने कर्मचारियों को भरपूर पैकेज भी दिया. दरअसल कोरोनाकाल में क्लाउड कम्प्यूटिंग, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, सायबर सिक्योरिटी और क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन में बढ़ोतरी के चलते जबरदस्त मांग देखने को मिली थी. इसके चलते आईटी कंपनियों ने जबरदस्त हायरिंग की. हालांकि माना जा रहा है स्किल लोगों का अभाव है तो दिग्गज आईटी कंपनियां छोड़कर जाने वालों की भी कमी नहीं है. दो साल पहले के मुकाबले 60 फीसदी ज्यादा लोग बड़ी आईटी कंपनियों को छोड़ रहे हैं. ऐसे में कंपनियों को ज्यादा वेतन देना पड़ रहा है तो इससे कंपनियों के मार्जिन पर असर देखा जा रहा है. 

इंफोसिस का ऑपरेटिंग मार्जिन घटा है. 2022-23 की पहली तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेटिंग मार्जिन एक साल पहले के 20.1 फीसदी के मुकाबले 3.6 फीसदी रह गया है. वहीं विप्रो का 18.8 फीसदी से घटकर 15 फीसदी रह गया है.  विप्रो ने मिड और सीनियर लेवल के एम्पलॉय का वैरिएबल पे को रोक लिया है तो जूनियर लेवल के एम्पलॉय को 70 फीसदी वैरिएबल पे देने का फैसला किया है. आईटी कंपनियां नए ग्रैजुएट्स की हायरिंग में भी कटौती कर रही हैं. हालांकि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने वैरिएबल पे में कोई कौटती नहीं की और बिना देरी के भुगतान कर दिया है. 

आईटी कंपनियों पर दवाब का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी के आईटी इंडेक्स में बीते छह सालों में पहली बार एक चौथाई फीसदी की गिरावट आई है.   

ये भी पढ़ें 

DA Hike Latest News Update: एक जुलाई, 2022 से 4 फीसदी बढ़ गया केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता? जानें क्या है सच्चाई

TCS Share Price: काश, 18 साल पहले आपने टाटा के मल्टीबैगर स्टॉक TCS के IPO में किया होता निवेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget