एक्सप्लोरर

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, IMF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जापान हो जाएगा पीछे

IMF के मुताबिक, भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. रिपोर्ट कहती है कि 2028 तक भारत की जीडीपी 5.58 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी, जबकि उस वक्त जर्मनी की GDP 5.25 ट्रिलियन डॉलर रह जाएगी.

भारत 2025 में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताज़ा World Economic Outlook (अप्रैल 2025) रिपोर्ट में यह दावा किया है.

IMF के अनुमान के मुताबिक, भारत की नॉमिनल जीडीपी 2025 में 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी, जो जापान के अनुमानित 4.186 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी से थोड़ी ज़्यादा है. यानी एक कड़े मुकाबले में भारत अब जापान से आगे निकल जाएगा.

2024 तक था पांचवें नंबर पर

2024 तक भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन IMF के मुताबिक 2025 में भारत जापान को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा. सबसे बड़ी बात की भारत का आर्थिक कारवां यहीं नहीं रुकने वाला, रिपोर्ट कहती है कि 2028 तक भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा और तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

भारत की GDP 2027 में होगी 5 ट्रिलियन डॉलर

IMF के मुताबिक, भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. रिपोर्ट कहती है कि 2028 तक भारत की जीडीपी 5.58 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी, जबकि उस वक्त जर्मनी की जीडीपी 5.25 ट्रिलियन डॉलर रह जाएगी.

टॉप 10 इकोनॉमीज़ में भारत का दबदबा

2025 की टॉप 10 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में भारत चौथे स्थान पर रहेगा, जिससे उसका आर्थिक कद और भी मज़बूत होता दिखाई देगा. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 30.5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ पहले स्थान पर बना रहेगा, जबकि चीन 19.2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ दूसरे नंबर पर रहेगा. जर्मनी तीसरे स्थान पर रहेगा जिसकी अनुमानित जीडीपी 4.74 ट्रिलियन डॉलर होगी. इसके बाद चौथे स्थान पर भारत होगा, जिसकी अनुमानित अर्थव्यवस्था 4.18 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है.

भारत से थोड़ा ही पीछे जापान रहेगा, जिसकी जीडीपी 4.18 ट्रिलियन होगी लेकिन यह भारत से मामूली कम होगी. इसके बाद यूनाइटेड किंगडम (यूके) 3.83 ट्रिलियन के साथ छठे स्थान पर रहेगा. फ्रांस 3.21 ट्रिलियन के साथ सातवें, इटली 2.42 ट्रिलियन के साथ आठवें, कनाडा 2.22 ट्रिलियन के साथ नौवें और ब्राज़ील 2.12 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ दसवें स्थान पर रहेगा.

अमेरिका और चीन अभी भी टॉप दो

2025 में भी अमेरिका और चीन दुनिया की सबसे बड़ी दो अर्थव्यवस्थाएं बने रहेंगे. IMF का कहना है कि यह स्थिति दशक के अंत तक बनी रहेगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि IMF ने भारत की ग्रोथ रेट 2025 के लिए 6.5 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी कर दी है. इसकी वजह है अमेरिका की टैरिफ नीतियों से पैदा हुआ वैश्विक व्यापार तनाव. हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की ग्रोथ अपेक्षाकृत स्थिर है और इसका बड़ा कारण है ग्रामीण इलाकों में प्राइवेट कंजम्प्शन यानी निजी खर्च में बढ़त.

नई वैश्विक आर्थिक व्यवस्था की शुरुआत?

IMF ने चेताया है कि दुनिया पिछले 80 सालों से जिस आर्थिक सिस्टम पर चल रही थी, वह अब बदल रहा है. एक नई आर्थिक व्यवस्था की शुरुआत हो रही है, और इस बदलाव के बीच भारत की भूमिका आने वाले वर्षों में और अहम हो सकती है. भारत की अर्थव्यवस्था जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वो बताता है कि आने वाला दशक भारत का हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission Salary Hike: 8वें वेतन आयोग में इतने हजार बढ़ सकती है सैलरी, यहां पढ़िए अब तक सरकार ने क्या-क्या कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anil Ambani Fraud Case: सु्प्रीम कोर्ट पहुंचे अनिल अंबानी, बैंकों का बकाया कर्ज निपटाने के लिए कर दी ये डिमांड
सु्प्रीम कोर्ट पहुंचे अनिल अंबानी, बैंकों का बकाया कर्ज निपटाने के लिए कर दी ये डिमांड
8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार देने जा रही राम नवमी का बड़ा तोहफा, जानें फायदे
रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार देने जा रही राम नवमी का बड़ा तोहफा, जानें फायदे
जरुरी खबर: एक अप्रैल से एटीएम की निकासी सीमा को लेकर नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, आप पर होगा असर
एक अप्रैल से एटीएम की निकासी सीमा को लेकर नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, आप पर होगा असर
राहत: ईरान वॉर के बीच यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप का एक ऐलान और गिर गए कच्चे तेल के 13 प्रतिशत दाम
राहत: ईरान वॉर के बीच यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप का एक ऐलान और गिर गए कच्चे तेल के 13 प्रतिशत दाम

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि में सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, रात 10 बजे तक इन रास्तों पर रहेगी रोक
दिल्ली: नवरात्रि में सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, रात 10 बजे तक इन रास्तों पर रहेगी रोक
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 5वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ बनी दुनियाभर रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 5 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
Embed widget