एक्सप्लोरर

Niti Aayog: 2047 में आजादी के 100 वर्ष होंगे पूरे, तब 30 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारत की इकोनॉमी

India GDP: मौजूदा समय में भारतीय अर्थव्यवस्था का साइज 3.7 ट्रिलियन डॉलर है और अगले 24 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा लेवल से 9 गुना बड़ी हो जाएगी.

Indian Economy Update: 2047 में भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे हो जायेंगे. आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के जश्न के साथ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी भारत बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका होगा. 2047 में भारत 30 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के साथ एक विकसित देश बन चुका होगा. सरकार के थिंकटैंक नीति आयोग ने डॉफ्ट विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले तीन महीनों के भीतर जारी कर सकते हैं. इसी ड्रॉफ्ट विजन डॉक्यूमेंट में ये बातें कही गई है जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा और दिसंबर 2023 तक सार्वजनिक करने के लिए तैयार कर लिया जाएगा.  

नीति आयोग तैयार कर रहा विजन डॉक्यूमेंट

नीति आयोग के सीईओ वीबीआर सुब्रमण्यम ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस विजन डॉक्यूमेंट को तीन महीने के भीतर सार्वजनिक कर दिया जाएगा. इंफ्रास्ट्रक्चर, वेलफेयर, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस से जुड़े अलग अलग मंत्रालयों के 10 सेक्टरोल ग्रुफ ऑफ सेक्रेटरीज बीते दो वर्षों से इस विजय डॉक्यूमेंट को तैयार करने में जुटे थे. नीति आयोग के इन सेक्टरोल थिमैटिक विजय को मिलाकर विजय डॉक्यूमेंट तैयार करने को कहा गया था. नीति आयोग ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में बताया कि 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था का साइज 30 ट्रिलियन डॉलर का होगा साथ प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 17,590 डॉलर हो जाएगा. मौजूदा समय में भारत की जीडीपी का साइज 3.7 ट्रिलियन डॉलर है तो प्रति व्यक्ति आय 2450 डॉलर के करीब है.    

2047 तक भारत होगा विकसित देश 

नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में ऐसे सेक्टर्स और टेक्नोलॉजीज पर जोर रहेगा जिसमें 2047 तक भारत नेतृत्व करता रहे. और इन सेक्टर्स टेक्नोलॉजीज में  संस्थागत और स्ट्रक्चरल सुधार किया जाये. उन्होंने कहा कि विकसित भारत @ 2047 ( Viksit Bharat@2047) विजन डॉक्यूमेंट भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के मकसद से तैयार किया जा रहा है जिससे उसे मिडिल इनकम ट्रैप बाहर निकाला जा सके. नीति आयोग इस विजन डॉक्यूमेंट को लेकर उद्योगजगत के धुरंधर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रेशेखरन, के साथ इंफोसिस के नंदन नीलेकणि के साथ भी विचार विमर्श करने वाली है. नवंबर, 2023 के आखिरी हफ्ते में ये बैठक होने की उम्मीद है.        

2030 तक जर्मनी जापान को पीछे छोड़ देगा भारत 

इससे पहले एस एंड पी ग्लोबल और मॉर्गन स्टैनले ने ये भविष्यवाणी किया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2030 तक लंबी छलांग लगाते हुए जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगा. गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2075 तक चीन 57 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी तो दूसरे स्थान पर 52.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत दूसरे स्थान पर होगा. अमेरिकी अर्थव्यवस्था 51.5 ट्रिलियन डॉलर के साइज के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. जबकि 30.3 ट्रिलियन डॉलर के साथ यूरो एरिया चौथे और 7.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ जापान पाचंवी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी.

ये भी पढ़ें 

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर देश भर में होगा 15 हजार करोड़ रुपये का व्यापार, CAIT को है उम्मीद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget