एक्सप्लोरर

Har Ghar Tiranga: अब घर-घर फहरेगा तिरंगा, इंडिया पोस्ट के 1.6 लाख डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज की होगी बिक्री

Har Ghar Tiranga: केंद्र सरकार के पिछले साल चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रही और इसके मद्देनजर इस साल भी ऐसा ही अभियान चलाया जा रहा है और डाक विभाग की मदद ली जा रही है.

Har Ghar Tiranga: देश का स्वतंत्रता दिवस आने में कुछ ही दिन बाकी हैं और साल 2022 की ही तरह इस साल भी केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान को चला रही है. इसके तहत देश के दूर-दूर के कोने तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंच सकें, ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से भारतीय डाक विभाग को काम सौंपा गया है. पिछले साल भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की और डाक विभाग- डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट (डीओपी) ने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया. 

13-15 अगस्त, 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन 

इस साल भी सरकार 13-15 अगस्त, 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है. देश में 1.6 लाख पोस्ट ऑफिसेज के बड़े नेटवर्क का फादा उठाने और अभियान के तहत देश के सभी पोस्ट ऑफिस में भारतीय झंडों की बिक्री करने का फैसला लिया गया है.

1.6 लाख पोस्ट ऑफिसेज में तिरंगे झंडों की बिक्री जल्द ही शुरू होगी

इंडिया पोस्ट के 1.6 लाख पोस्ट ऑफिस में तिरंगे झंडों की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी. लोग अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर झंडा खरीद सकते हैं. इसके अलावा डाक विभाग की ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा (www.epostoffice.gov.in) के जरिए भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदा जा सकेगा.

सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं सेल्फी

देश के लोग अपने घरों और ऑफिस पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ले सकते हैं और हैशटैग #IndiaPost4Tirnga, #HarGharTirnga, #HarDilTirnga के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं. इसके जरिए हर घर तिरंगा अभियान का सजग हिस्सा बन सकते हैं.

पिछले साल काफी सफल रहा था अभियान

लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और भारत की यात्रा के लिए गर्व की भावना पैदा करने के लिए सरकार ने पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी. यह अभियान 2022 में काफी सफल रहा, जहां 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने हर घर तिरंगा (एचजीटी) वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की थी.

ये भी पढ़ें

Cosmetics Sale: ये क्या? सजने-संवरने पर भारतीयों ने खर्च कर दिए इतने हजार करोड़, आंकड़ा चौंका देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget