एक्सप्लोरर

Remittance: विदेश में काम करने वाले कर्मचारी इस साल भारत भेजेंगे 100 अरब डॉलर, सुधरेगी भारत की अर्थव्यवस्था

World Bank Report: Remittance Flow बढ़ने से भारत की विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ेगा. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक Remittance के मामले में दक्षिण एशियाई देशों में भारत मजबूत बना हुआ है.

Remittance Flow: वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पहला देश होगा, जहां इस साल माइग्रेंट वर्कर्स विदेश से 100 अरब डॉलर भेजेंगे. भारत को 2021 में Remittance यानी विदेश में काम करने वाले कर्मचारियों की ओर से 89.4 अरब डॉलर मिले थे. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक वेतन में बढ़ोतरी, अमेरिका में मजबूत लेबर मार्केट के कारण भारत में Remittance flow बढ़ा है. वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में रेमिटेंस फ्लो इस साल 12 फीसदी बढ़कर 100 अरब डॉलर पहुंच जाएगा. इसकी वजह से भारत Remittance के मामले में मैक्सिको, चीन और फिलीपींस से आगे है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च कौशल वाले इंडियन माइग्रेंट्स अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे अमीर देशों में रह रहे हैं और वह घर पर ज्यादा धन भेज रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक लो और मिडिल इनकम वाले देशों में 2022 में रेमिटेंस 5 प्रतिशत बढ़ा है और यह करीब 626 अरब डॉलर हो गया है. यह बढ़ोतरी 2021 में हुई वृद्धि की आधी है. भारत के अलावा रेमिटेंस पाने वाले प्रमुख देशों में मैक्सिको, चीन, मिस्र और फिलीपींस शामिल हैं.

पड़ोसी देशों में कम आएगा धन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देश घरेलू और अंतरराष्ट्रीय समस्याओं से जूझ रहे हैं और 2022 में उनका रेमिटेंस कम होगा. भारत और नेपाल को छोड़ दें तो दक्षिण एशिया के अन्य देशों में 2021 में विदेश से धन 10 प्रतिशत कम आया था.

भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर

भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में रेमिटेंस की हिस्सेदारी करीब 3 प्रतिशत है. यह राजकोषीय अंतर कम करने के हिसाब से भी अहम होता है. साथ ही रेमिटेंस से विदेशी मुद्रा आती है, जो भारतीय रुपये को मजबूती प्रदान करती है. पिछले एक साल के दौरान रुपये को संभालने के लिए रिजर्व बैंक को बड़ी मात्रा में खुले बाजार में डॉलर बेचने पड़े हैं, जिससे भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरा है अगर विदेश में कमाने वाले मजदूर भारत में ज्यादा धन भेजते हैं तो इससे भारत की विदेशी मुद्रा में बढ़ोतरी होगी और रुपये में मजबूती आएगी.

ये भी पढ़ें

FPI: विदेशी निवेशकों ने दिखाया जबरदस्त भरोसा, नवंबर में भारतीय बाजार में कर डाली इतनी बड़ी खरीदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
Tax Notice: UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget