एक्सप्लोरर

Russian Crude Oil: भारत ने चीन को दी मात, बन गया रूस से कच्चा तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा आयातक देश

Crude Oil: रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही भारत रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल इंपोर्ट करता रहा है इससे देश में ईंधन की महंगाई को कम रखने में मदद मिली है.

India vs China: भारत (India) ने रूस (Russia) से कच्चे तेल (Crude Oil) खरीदने के मामले में चीन को पीछे छोड़ रूसी तेल का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है. जुलाई महीने में भारत ने जितना कच्चा तेल आयात किया है उसमें 44 फीसदी हिस्सेदारी रूस के क्रूड ऑयल की रही है. चीन की रिफाइनरी कंपनियों ने प्रॉफिट मार्जिन में कमी के चलते रूस से कम कच्चे तेल का आयात किया है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने जुलाई 2024 में जितना कच्चे तेल का आयात किया है उसमें रिकॉर्ड 44 फीसदी हिस्सेदारी रूस के कच्चे तेल की रही है. भारत ने 2.07 मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चे तेल का इंपोर्ट किया है जो जून 2024 के मुकाबले 4.2 फीसदी ज्यादा है जबकि एक साल पहले के मुकाबले ये 12 फीसदी अधिक है. चीन ने पाइपलाइंस और शिपमेंट्स के जरिए रूस से प्रति दिन 1.76 मिलियन बैरल कच्चा तेल आयात किया है. 

फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था और उसके तेल और गैस खरीदने पर रोक लगाने का फैसला लिया था. इसके बाद भारत ने रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदना शुरू किया और घरेलू रिफाइरी कंपनियों को इसका जोरदार फायदा हुआ भी हुआ. युद्ध शुरू होने के बाद से भारत का रूस के साथ ट्रेड बढ़ा है. भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल आयात कर उसे रिफाइन करने के बाद ग्लोबल मार्केट में पेट्रोल डीजल बेचा है जिससे उन्हें जबरदस्त फायदा हुआ है. इससे दुनियाभर में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की महंगाई को रोकने में मदद भी मिली है.  

रूस के बाद इराक भारत को कच्चा तेल सप्लाई करने वाला दूसरा बड़ा देश है इसके बाद सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की बारी आती है. मिडिल ईस्ट देशों से भारत के कच्चे तेल की खरीदारी में जुलाई महीने में 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.  

भारत के लिए सुखद बात ये है कि रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल आयात करने के साथ ही  इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड फिलहाल 76.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है तो WTI क्रूड 72.15 बैरल पर ट्रेड कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Employment Data: कॉरपोरेट सेक्टर ने की रोजगार देने में कंजूसी, 2023-24 में एम्पलॉयमेंट ग्रोथ रेट घटकर 1.5 फीसदी पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget