एक्सप्लोरर

Employment Data: कॉरपोरेट सेक्टर ने की रोजगार देने में कंजूसी, 2023-24 में एम्पलॉयमेंट ग्रोथ रेट घटकर 1.5 फीसदी पर

Employment Generation: वित्त वर्ष 2022-23 में कॉरपोरेट जगत ने 3,33,696 नए लोगों को रोजगार दिए जबकि 2023-24 में ये संख्या घटकर 1 लाख से भी नीचे आ गई.

Employment Growth Data: देश के कॉरपोरेट सेक्टर (Corporate SEctor) में रोजगार सृजन ( Employment Generation) की रफ्तार कम हो गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पीएसबी (Public Sector Bank) बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank Of Baroda) ने कॉरपोरेट सेक्टर में रोजगार के बढ़ने लेकर डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेट जगत में रोजगार सृजन के ग्रोथ रेट में 4.2 फीसदी की कमी आई है. 2022-23 में कंपनियों में 5.7 फीसदी के ग्रोथ रेट के साथ रोजगार की संख्या बढ़ी थी जो 2023-24 में केवल 1.5 फीसदी के दर से बढ़ी है. 

2023-24 में केवल 90,840 लोगों को मिला रोजगार 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कॉरपोरेट जगत में जॉब क्रिएशन को लेकर जो डेटा तैयार किया है उसके मुताबिक 1196 कंपनियों में वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 58,27,272 एम्पलॉयज थे जिनकी संख्या 2022-23 में 5.7 फीसदी के ग्रोथ रेट के साथ बढ़कर 61,60,968 हो गई. यानि इस अवधि के दौरान कुल 3,33,696 नए लोगों को कॉरपोरेट सेक्टर में रोजगार मिला. वित्त वर्ष 2023-24 में इन 1196 कंपनियों ने 1.5 फीसदी के ग्रोथ रेट के साथ केवल 90,840 नए लोगों को ही रोजगार दिए और कुल एम्पलॉयज की संख्या 62,51,808 हो गई. यानि 2023-24 में इन 1196 कंपनियों ने 1 लाख से भी कम लोगों को रोजगार दिए. 

375 कंपनियों में घट गई एम्पलॉयज की संख्या 

इस डेटा के मुताबिक 1196 कंपनियों में 700 कंपनियां ऐसी थी जिसमें एम्पलॉयज की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि 121 कंपनियों में एम्पलॉयज की संख्या में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. 375 कंपनियां ऐसी हैं जिसमें एम्पलॉयज की संख्या में गिरावट देखने को मिली है. 

कॉरपोरेट में बेहतर नहीं रही है एम्पलॉयमेंट ग्रोथ की तस्वीर

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी रिपोर्ट में कहा, वित्त वर्ष 2023-24 भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए शानदार रहा है और 8.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट रही है. वित्त वर्ष 2021-22 में भी जीडीपी ग्रोथ 9.7 फीसदी और 2022-23 में 7 फीसदी रही थी. शानदार जीडीपी ग्रोथ रेट के बावजूद ये अवधि ऐसे थे जब सेल्स के ग्रोथ रेट कमी देखने को मिली है जबकि मुनाफा बढ़ा है. जिन 1196 कंपनियों के एम्पलॉयमेंट डेटा को जुटाया गया है इन कंपनियों का सेल्स का आंकड़ा 2023-24 में 99.36 लाख करोड़ रुपये रहा था. बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा, कॉरपोरेट जगत में एम्पलॉयमेंट ग्रोथ की तस्वीर बहुत बेहतर नहीं रही है. रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में रोजगार सॉजन में कॉरपोरेट सेक्टर का योगदान सतर्कता भरा रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax Rates: टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live
ChitraTripathi: 'अंकिता भंडारी, सड़कों पर छात्र...केवल Nitin Nabin ही युवा'- Congress |BJP President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
ABP Youth Conclave 2047: क्या सच में हमारे इमोशंस हमें कर सकते हैं बीमार, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
क्या सच में हमारे इमोशंस हमें कर सकते हैं बीमार, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
स्कैमर्स के पास कैसे पहुंचता है आपका नंबर? जानें 'डिजिटल अरेस्ट' और साइबर फ्रॉड के पीछे का सच
स्कैमर्स के पास कैसे पहुंचता है आपका नंबर? जानें 'डिजिटल अरेस्ट' और साइबर फ्रॉड के पीछे का सच
Embed widget