एक्सप्लोरर

Income Tax Rules: आपकी इस तरह की इनकम पर नहीं लगता टैक्स, जानें नियम और शर्ते

Income Tax: आय के कुछ सोर्स ऐसे भी हैं जहां से होने वाली आय इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती. हालांकि इनके साथ कुछ शर्तें भी लागू होती हैं.

Tax Free Income: भारत का हर नागरिक जिसकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो वह आयकर के दायरे में आता है. लेकिन आय के कुछ सोर्स ऐसे भी हैं जहां से होने वाली आय इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती. हालांकि इनके साथ कुछ शर्तें भी लागू होती हैं. आज हम आपको टैक्स फ्री इनकम टैक्स के बारे में बताएंगे.

खेती से होने वाली आय पूरी तरह टैक्स फ्री है. आप अगर किसी फर्म में पार्टनर हैं तो प्रॉफिट के शेयर के तौर पर मिली राशि टैक्स फ्री है, क्योंकि कंपनी पहले ही इस पर टैक्स दे चुकी होती है. ये ध्यान रखें कि टैक्स छूट सिर्फ प्रॉफिट पर है, सैलरी पर नहीं.

गिफ्ट

  • आपको जो उपहार मिलते हैं वे टैक्स के दायरे में आते हैं. आयकर कानून, 1961 के सेक्शन 56(2)(x) के तहत करदाता को मिले गिफ्ट्स पर टैक्स लगता है.
  • अगर गिफ्ट आपको शादी पर दोस्तों और रिश्तेदारों से मिले हैं तो इन पर टैक्स नहीं देना होगा. ये गिफ्ट (चल-अचल संपत्ति) 50000 रुपये से ज्यादा के नहीं होने चाहिए. इसके साथ ही ये गिफ्ट शादी की तारीख या उसके आस-पास की तारीख पर मिलने चाहिए.

आयकर कानून के मुताबिक कुछ खास लोगों या रिश्तेदारों से अगर उपहार मिलता है तो उस पर टैक्स नहीं लगता  फिर भले ही वे 50000 रुपये से ज्यादा के क्यों न हों. जानते हैं वे खास लोग कौन है.

  • पति या पत्नी से मिला गिफ्ट
  • भाई या बहन से मिला गिफ्ट
  • पति या पत्नी के भाई या बहन से मिला गिफ्ट
  • माता-पिता के भाई या बहन से मिला गिफ्ट
  • विरासत या वसीयत में मिला गिफ्ट या प्रॉपर्टी
  • पति या पत्नी के किसी निकटतम पूर्वज या वंशज से मिला गिफ्ट
  • हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली (HUF) के मामले में किसी भी मेंबर से मिला गिफ्ट
  • लोकल अथॉरिटी जैसे पंचायत, म्यूनिसपलिटी, म्यूनिसपल कमेटी और डिस्ट्रिक्ट बोर्ड, कैंटोनमेंट बोर्ड से मिला गिफ्ट
  • सेक्शन 10 (23C) में उल्लिखित किसी फंड/फाउंडेशन/यूनिवर्सिटी या अन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, हॉस्पिटल या अन्य मेडिकल इंस्टीट्यूशन, ट्रस्ट या इंस्टीट्यूशन से मिला गिफ्ट
  • सेक्शन 12A या 12AA के तहत रजिस्टर किसी चैरिटेबल या धार्मिक ट्रस्ट से मिला गिफ्ट

ग्रेच्युटी राशि

  • कोई कर्मचारी किसी ऑर्गेनाइजेशन में लगातार 5 साल काम करने के बाद नौकरी छोड़ता है तो उसे ग्रेच्युटी मिलती है.
  • ग्रेच्युटी टैक्स छूट के दायरे में आती है.
  • सरकारी कर्मचारी के लिए 20 लाख रुपये तक की ग्रैच्युटी टैक्स फ्री है.
  • प्राइवेट कर्मचारी के मामले में 10 लाख रुपये तक की ग्रैच्युटी टैक्स फ्री है.

​EPF

  • लगातार 5 साल नौकरी करने के बाद अगर कर्मचारी अपना इंप्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) निकालता है तो यह टैक्स फ्री होगा.

VRS में मिली रकम

  • सरकारी कर्मचारी के रिटायरमेंट से पहले वॉलंटरी रिटायरमेंट (VRS) लेने पर मिलने वाली राशि में 5 लाख रुपये तक की राशि टैक्स फ्री होगा. हालांकि यह सुविधा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को मिलती है.

PPF अमाउंट 

  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश किया जाने वाला पैसा, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर मिलने वाली रकम तीनों टैक्स फ्री हैं.

NRE सेविंग/FD अकाउंट का ब्याज

  • NRI को NRE (नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल) खाते पर मिलने वाला ब्याज भारत में टैक्स फ्री है. NRE बचत खाता और NRE FD दोनों तरह के खातों पर मिलने वाला ब्याज इसमें शामिल है.

​HUF से मिली रकम

  • आयकर कानून के सेक्शन 10(2) के तहत अविभाजित हिन्दू परिवार (HUF) से मिली रकम या विरासत के रूप में हुई आमदनी भी टैक्स के दायरे से बाहर है.

एजुकेशनल स्कॉलरशिप

  • सरकार या प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन से स्टडी या रिसर्च के लिए मिली स्कॉलरशिप टैक्स फ्री है.
  • हर तरह की एजुकेशनल स्कॉलरशिप (स्कूल से लेकर कॉलेज लेवल और विदेशों में पढ़ाई के दौरान मिलने वाली) टैक्स के दायरे से बाहर है.

मां-बाप से मिला पैसा, जेवर और प्रॉपर्टी

  • माता-पिता से या पारिवारिक विरासत में मिला प्रॉपर्टी, जेवर या कैश टैक्स के दायरे से बाहर है.
  • वसीयत के माध्यम से मिलने वाली प्रॉपर्टी या कैश पर भी टैक्स नहीं लगता.
  • ध्यान रखें कि इनकम टैक्स विभाग करदाता से इस लेनदेन को लेकर सवाल कर सकता है.
  • अगर ऐसा होता है तो करदाता को साबित करना होगा कि रकम या प्रॉपर्टी उसे मां-बाप, वसीयत या खानदानी विरासत के तौर पर मिले हैं.
  • करदाता अगर मिली हुई राशि को निवेश कर कमाई करता है या प्रॉपर्टी से कमाई या ब्याज हासिल करता है तो फिर उसे इनसे होने वाली आमदनी पर टैक्स देना होगा.

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: 2021 में इस शेयर ने दोगुना किया शेयरधारक का पैसा, क्या आपके पास है

Multibagger Stock Tips: सिर्फ 6 महीने में 1 लाख रुपये बन गए 3.10 लाख रुपये, इस स्टॉक ने किया ये कमाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget