एक्सप्लोरर

IDFC First Bank के साथ होगा IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग्स का मर्जर, बोर्ड ने दे दी मंजूरी

IDFC First Bank-IDFC Merger: हाल ही में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी बैंक के मर्जर के बाद फाइनेंशियल सेक्टर में एक और बड़े मर्जर की खबर आ गई है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईडीएफसी का मर्जर होने जा रहा है.

IDFC First Bank-IDFC Merger: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बोर्ड ने आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी के मर्जर को मंजूरी दे दी है. एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के मर्जर के बाद फाइनेंशियल सेक्टर में ये दूसरी सबसे बड़ी डील है. इस प्रस्तावित मर्जर के तहत आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स को हरेक 100 आईडीएफसी के शेयरों के बदले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 155 शेयर मिलेंगे. 

आईडीएफसी बैंक के बोर्ड ने दी मंजूरी

सोमवार को दी गई एक्सचेंज फाइलिंग में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा कि बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बीच करार को मंजूरी दे दी है. इसके तहत प्रस्तावित ट्रांजेक्शन को लागू किया जाएगा. इसी साल के आखिर तक ये मर्जर पूरा हो जाएगा.

रेगुलेटरी अथॉरिटी की मंजूरी मिलना बाकी

हालांकि अभी इस मर्जर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मंजूरी मिलना जरूरी है. इसके अलावा सेबी, कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, स्टॉक एक्सचेंज के साथ-साथ बीएसई, एनएसई और अन्य रेगुलेटरी अथॉरिटी और मंजूरियां भी जरूरी होंगी.

कैसे होगा शेयरहोल्डिंग में बदलाव

आईडीएफसी लिमिटेड के पास आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग के जरिए 40 फीसदी हिस्सेदारी है. आईडीएफसी 100 फीसदी यानी पूरी तरह से पब्लिक कंपनी है. इस मर्जर के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में आईडीएफसी लिमिटेड की स्टेकहोल्डिंग खत्म हो जाएगी. 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईडीएफसी लिमिटेड के कुल ऐसेट्स

मार्च 2023 के आखिर तक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पास 2.4 लाख करोड़ रुपये के कुल ऐसेट्स थे और इसका टर्नओवर 27,194.51 करोड़ रुपये का था. वित्त वर्ष 2023 में बैंक का नेट प्रॉफिट 2437.13 करोड़ रुपये पर था. वहीं आईडीएफसी लिमिटेड की बात करें तो इसके पास कुल 9,570.64 करोड़ रुपये के ऐसेट थे और इस का टर्नओवर 2,076 करोड़ रुपये का था.

आईडीएफसी के शेयर में सोमवार को जोरदार उछाल

दलाल स्ट्रीट को इस खबर के आने का पहले ही अंदाजा था और इसी के दम पर कल शेयर बाजार में आईडीएफसी का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. आईडीएफसी का शेयर सोमवार को 6.3 फीसदी की उछाल के साथ 109.20 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर 3 फीसदी की बढ़त के साथ 81.95 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेडिंग बंद करने में कामयाब रहा.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: प्रयागराज, पटना और नोएडा समेत यहां घट गए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें देश के अन्‍य शहरों का हाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Discovery: ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
RBI News: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
Oil- Gas Discovery: भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला
भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला
Explained: राजेश एक्सपोर्ट्स घोटाला में सेबी ने कैसे पकड़ा 15 लाख करोड़ का 'कागजी' कारोबार, क्यों LIC ने बढ़ाई हिस्सेदारी?
राजेश एक्सपोर्ट्स घोटाला में सेबी ने कैसे पकड़ा 15 लाख करोड़ का 'कागजी' कारोबार, क्यों LIC ने बढ़ाई हिस्सेदारी?

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget