एक्सप्लोरर

20,30,50,60 जितने हजार भी हो आपकी पेंशन, जानिए 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी और बढ़ जाएगी?

पेंशन कितनी बढ़ेगी ये फिटमेंट फैक्टर से तय होता है. आपको बता दें, फिटमेंट फैक्टर एक महत्वपूर्ण घटक है जो मौजूदा मूल वेतन को नए वेतनमान में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

8th Pay Commission Pension Calculator: केंद्र सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी है, जिसके तहत देश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की पेंशन में बढ़ोतरी की जाएगी. यह 8वां वेतन आयोग 2026 से लागू होगा और इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. चलिए, इस खबर में हम समझते हैं कि 8वें वेतन आयोग के बाद सरकारी कर्मचारियों की पेंशन कैसे बढ़ेगी और इसके लिए कौन सा फॉर्मूला अपनाया जाएगा.

8वें वेतन आयोग का गठन

पेंशन सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा का साधन है, जो उन्हें सेवा समाप्ति के बाद आर्थिक स्थिरता देता है. जब भी नया वेतन आयोग गठित होता है, तो इसका सीधा प्रभाव पेंशन पर भी पड़ता है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 जनवरी 2025 को इस बात की घोषणा की कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है. यह आयोग केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें करेगा. इस बार, कर्मचारी यूनियनों ने फिटमेंट फैक्टर को 2.86 करने की मांग की है, जिससे पेंशन में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

पेंशन कितनी बढ़ेगी कैसे पता चलेगा

पेंशन कितनी बढ़ेगी ये फिटमेंट फैक्टर से तय होता है. आपको बता दें, फिटमेंट फैक्टर एक महत्वपूर्ण घटक है जो मौजूदा मूल वेतन को नए वेतनमान में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.86 किया जाता है, तो इससे न्यूनतम पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी. उदाहरण से इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी का मौजूदा न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपये है, तो यह बढ़कर लगभग 25,740 रुपये हो सकता है. अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर ये बढ़ा कैसे. इसका सीधा सा जवाब है कि आपको अपने न्यूनतम पेंशन को 2.86 में गुणा कर देना है. इसके बाद जो आंकड़ा निकलकर आएगा, वह आपका नया पेंशन होगा. हालांकि, यह फॉर्मूला तभी लागू होगा जब सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.86 करती है. अगर यह इससे कम या ज्यादा होता है तो आपको उस फिटमेंट फैक्टर में अपने न्यूनतम पेंशन का गुणा कर देना है.

इन चीजों में भी हो सकता है बदलाव

फिटमेंट के अलावा, महंगाई भत्ता भी पेंशन में बढ़ोतरी का एक जरूरी कारक होता है. जब महंगाई बढ़ती है, तो सरकार महंगाई भत्ते को भी संशोधित करती है. इससे पेंशनधारकों की वास्तविक खरीदने की शक्ति बढ़ती है. इसके अलावा, 8वें वेतन आयोग के तहत अलग-अलग पेंशन स्कीम्स जैसे UPS (Universal Pension Scheme), NPS (National Pension System) और OPS (Old Pension Scheme) में भी बदलाव हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन स्कीम्स के तहत भी पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा.

औसतन कितनी बढ़ सकती है पेंशन

पेंशन में औसतन कितनी बढ़ोतरी हो सकती है, ये देश की आर्थिक स्थिति और बजट पर निर्भर करेगा. अगर सरकार का राजस्व बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, तो पेंशन में अधिक बढ़ोतरी की संभावना होगी. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की पेंशन में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, यह बढ़ोतरी कई कारकों पर निर्भर करेगी, जैसे कि महंगाई दर, सरकार का राजस्व और कर्मचारी संघों की मांग.

ये भी पढ़ें: 40,50,60,70 जितने हजार भी हो आपकी मंथली सैलरी, यहां जानिए 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget