एक्सप्लोरर

Home loan: रिटायरमेंट के बाद भी मिल सकता है होम लोन, आवेदन करते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो

सीनियर सिटीजंस को होम लोन लेने के लिए कुछ अधिक शर्तों को पूरा करना होता है. हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो लोन मिल सकता है.

रिटायरमेंट के बाद होम लोन आसानी से नहीं मिलता है. बैंक भी आमतौर पर एक रिटायर हो चुके आदमी को लोन देने में हिचकिचाते हैं. हालांकि अगर थोड़ी समझदारी और तैयारी के साथ लोन के लिए अप्लाई किया जाए तो कामयाबी भी मिल सकती है. सीनियर सिटीजंस को होम लोन लेने के लिए कुछ अधिक शर्तों को पूरा करना होता है. आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जो होम लोन लेने में आपकी मदद करेंगी.

पात्रता
होम लोन अप्‍लाई करने से पहले वरिष्ठ नागरिकों को अपनी उम्र, आय और दूसरे पहलुओं के आधार पर पात्रता जांच लेनी चाहिए. यह ध्यान रखें कि अलग-अलग बैंकों में पात्रता अलग-अलग होती है. जानकारों का मानना है कि आवेदक को ऐसा पेंशनर होना चाहिए जिनके मामले में लोन की अवधि के दौरान स्‍टेबल पेंशन इनकम की अपेक्षा हो. आवेदक की उम्र आवेदन की तारीख से 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. लोन रिपेमेंट आवेदक की उम्र 75 साल होने से पहले पूरा हो जाना चाहिए. इसे ऐसे समझें कि 70 साल के पेंशन पाने वाले आवेदक को केवल 5 साल का होम लोन मिल सकता है.

को-एप्लीकेंट
रिटायरमेंट के बाद होम लेन के लिए अप्लाई करते वक्त अपने साथ एक को-एप्लीकेंट जोड़ना एक बेहतर ऑप्शन है. ऐसा करने से कर्ज देने वाले संस्‍थान का जोखिम कम हो जाता है. को-एप्लीकेंट ऐसे व्‍यक्ति को बनाना चाहिए जिसकी स्‍थायी इनकम और अच्‍छा क्रेडिट स्‍कोर हो. रिटायरमेंट के बाद होम लोन के लिए अप्लाई करते वक्त लोन तो मिल जाता है लेकिन इसकी रकम कम होती है. लोन की रकम तब ही बढ़ती है जब अच्छी कमाई वाला कोई को-एप्लीकेंट साथ में जुड़ न जाए. को-एप्‍लीकेंट को जोड़ने से लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.  यह लंबी अवधि के लिए मुनासिब दरों पर मिल सकता है.

कम से कम कर्ज लें
होम लोन के लिए कम लोन-टू-वैल्‍यू (एलटीवी) रेशियो रखें और घर खरीदने के लिए अपना कॉन्ट्रिब्‍यूशन ज्‍यादा रखें. इससे प्रॉपर्टी में खरीदार का कॉन्ट्रिब्‍यूशन बढ़ जाता है और ईएमआई घट जाती है. खरीदार का कॉन्ट्रिब्‍यूशन ज्यादा होने से बैंक का जोखिम कम होता है. वहीं, कम ईएमआई से लोन की एफोर्डेबिलिटी बढ़ती है. ये दोनों बातें खरीदार की लोन की पात्रता को बढ़ाते हैं.

सिक्योर्ड लोन करेगा आपकी मदद
किसी एसेट की गारंटी पर लिया जाने वाला लोन सिक्‍योर्ड लोन कहलाता है. सिक्‍योर्ड लोन के मामले में बैंकों का जोखिम कम होता है. सिक्‍योर्ड लोन के लिए नियम अनसिक्‍योर्ड लोन के मुकाबले थोड़े नरम होते हैं. प्रॉपर्टी, गोल्‍ड, शेयर, म्‍यूचुअल फंड या पीपीएफ इत्‍यादि जैसे एसेट्स पर लोन लिया जा सकता है.

क्रेडिट स्कोर
अच्छा क्रेडिट स्कोर रिटायर हो चुके लोगों के लिए भी जरुरी है. ज्‍यादातर बैंक और वित्‍तीय संस्‍थान 750 और इससे अधिक के स्‍कोर को अच्‍छा मानते हैं.

सरकारी बैंक का करें रुख
रिटारमेंट के बाद अगर आपकी आय आपकी पेंशन है तो आप लोन के लिए किसी सरकारी बैंक में अप्लाई करें. सरकारी बैंक पेंशनर लोन देते हैं जिसके लिए पात्रता के पैमाने पर खरा उतरना आसान हो सकता है. इनमें पर्सनल लोन के मुकाबले ब्‍याज की दरें थोड़ी कम होती हैं.

यह भी पढ़ें:

Life Insurance Policy Types: खरीदने से पहले जान लें, 8 तरह की होती हैं पॉलिसी, अपनी जरूरत के हिसाब से करें चुनाव

Railway Ticket Rules: आपके टिकट पर आपका परिजन कर सकता है सफर, रेलवे की इस सुविधा के बारे में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget