एक्सप्लोरर

हादसों से सुरक्षा मुहैया कराता है होम इंश्योरेंस, जानिए किन नुकसानों को करता है कवर

होम इंश्योरेंस पॉलिसी कई तरह की होती हैं. ये पॉलिसी मकान मालिकों, किरायेदारों और हाउसिंग सोसाइटियों के लिए होती हैं.

प्राकृतिक आपदाओं से बड़ा नुकसान हो जाता है. चक्रवात, तूफान, बाढ़ आदि से मकानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचता है. ऐसे में होम इंश्योरेंस आपको नुकसान की भरपाई करने में मदद करता है.होम इंश्योरेंस पॉलिसी कई तरह की होती हैं. ये पॉलिसी मकान मालिकों, किरायेदारों और हाउसिंग सोसाइटियों के लिए होती हैं. तीनों के लिए अलग-अलग तरह की होम इंश्योरेंस पॉलिसी होती हैं.

होम इंश्योरेंस पॉलिसी बाढ़, भूकंप, तूफान और दंगों जैसे हादसों से मकान को हुए नुकसान की भरपाई करती है. ये पॉलिसी अमूमन तीन- चार तरह की होती हैं. ये हैं- इनडेम्निटी प्लान, री-इंस्टेटमेंट प्लान, न्यू फॉर ओल्ड प्लान और एग्रिड वैल्यू प्लान.

इनडेम्निटी प्लान- इस प्लान के तहत जिस प्रॉपर्टी का बीमा होता है, उसके नुकसान या क्षतिग्रस्त होने पर भरपाई की जाती है. हालांकि नुकसान की भरपाई के वक्त संपत्ति की कीमत में ह्रास को भी जोड़ा जाता है.

री-इंस्टेटमेंट प्लान- इसमें पॉलिसी होल्डर को क्षतिग्रस्त हो चुकी प्रॉपर्टी और सामान के जैसी ही प्रॉपर्टी और सामान मिल जाता है. लेकिन दी जाने वाली चीजों की कीमत क्षतिग्रस्त सामान के बराबर ही होगी, उससे ज्यादा नहीं

न्यू फॉर ओल्ड प्लान – जैसा कि नाम से जाहिर है, बीमा कंपनी आपको पुरानी चीजों के बदले नए की कीमत देगी. ऐसी चीजों का क्लेम मिलता है, जिसकी मरम्मत नहीं हो सकती.

एग्रिड वैल्यू प्लान- इसमें प्रॉपर्टी या इसमें मौजूद चीजें नष्ट होने पर इसकी वैल्यू के हिसाब से क्षतिपूर्ति की जाती है. लेकिन यह बीमा कराने वाले और बीमा कंपनियों के बीच बीमा खरीदते समय हुए समझौते के आधार पर तय होती है.

होम इंश्योंरेंस के तहत पॉलिसी होल्डर के घर या इसमें मौजूद चीजों को प्राकृतिक आपदा, आग, दंगे, चोरी, सेंधमारी से हुए नुकसान को कवर किया जाता है. चांदी, सोना, अन्य जवाहरात, महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स गजट के नुकसान या चोरी को कवर किया जाता है. कुछ पॉलिसी में गहने और दूसरे महंगे सामान भी कवर होते हैं, युद्ध्, दुश्मनी, गृह युद्ध, सैन्य विद्रोह या न्यूक्लियर अटैक से हुए नुकसान को होम इंश्योरेंस कवर नहीं करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget