एक्सप्लोरर

Bharat Gas: भारत गैस ने लॉन्च किया प्योर फॉर श्योर, जानिए आपको क्या होंगे फायदे 

BPCL New Scheme: इस स्कीम को सिलेंडर डिलीवरी के क्षेत्र में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. इससे न सिर्फ कस्टमर्स बल्कि गैस एजेंसी को भी फायदा पहुंचेगा. बीपीसीएल इसके लिए एआई का लाभ भी लेगी.

BPCL New Scheme: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने सिलेंडर की क्वालिटी और वजन के एक विशेष कार्यक्रम लॉन्च किया है. इस प्योर फॉर श्योर स्कीम के तहत लोगों को सही वजन से सिलेंडर मिल सकेंगे. सिलेंडर के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी. कस्टमर्स सिलेंडर की डिलीवरी लेने से पहले ही जांच कर सकेंगे. भारत गैस की तरफ से शुरू की गई यह सेवा देश में अपने तरह की पहली सर्विस है. गोवा में आयोजित आईईडब्ल्यू 2024 (IEW 2024) में इस सेवा की शुरुआत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की.

सिलेंडर के साथ नहीं की जा सकेगी छेड़छाड़ 

बीपीसीएल ने बताया कि प्योर फॉर श्योर की मदद से ग्राहकों को सही सिलेंडर मिल सकेंगे. इस स्कीम के तहत सिलेंडर पर छेड़छाड़ रोधी सील लगाई जाएगी. इसमें क्यूआर कोड लगा होगा. क्यूआर कोड को स्कैन करने पर ग्राहकों को एक सिग्नेचर ट्यून के साथ प्योर फॉर श्योर पॉप अप दिखाई देगा. इसमें सिलेंडर के वजन जैसे कई आवश्यक विवरण दिखेंगे. इस चलते कस्टमर डिलीवरी लेने से पहले ही सिलेंडर की जांच कर सकेंगे. यदि सिलेंडर से छेड़छाड़ की गई तो क्यूआर कोड स्कैन नहीं होगा. इससे डिलीवरी रुक जाएगी.

एजेंसी और कस्टमर दोनों को होगा फायदा 

बीपीसीएल के प्रेसिडेंट और एमडी जी कृष्णकुमार ने कहा कि बीपीसीएल को अपनी प्योर फॉर श्योर स्कीम एलपीजी सर्विस में बड़ा बदलाव लाएगी. इससे सिलेंडर की क्वालिटी को लेकर ग्राहकों में विश्वास बढ़ेगा. कंपनी गैस सिलेंडर की रास्ते में चोरी, डिलीवरी समय पर ग्राहक की उपस्थिति और रिफिल डिलीवरी के लिए समय चुनने जैसे मुद्दों का हल निकालने की कोशिश में है. प्योर फॉर श्योर के तहत एआई आधारित रूट ऑप्टिमाइजर सर्विस भी मिलेगी. इससे एजेंसी की की डिलीवरी क्षमता बढ़ जाएगी. 

महिलाओं को डिलेवरी का काम सौंपेगी कंपनी 

कंपनी डिलेवरी में महिलाओं को भी शामिल करना चाहती है. इसके अलावा डिलीवरी नोटिफिकेशन, रियल टाइम ट्रैकिंग, ओटीपी आधारित डिलीवरी और पसंदीदा स्लॉट बुकिंग जैसी सुविधाओं के साथ प्योर फॉर श्योर एक शानदार सेवा अनुभव का वादा करता है.

ये भी पढ़ें 

DA Hike: दो महीने में दो बार बढ़ाया डीए, इस राज्य की सरकार कर्मचारियों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget