एक्सप्लोरर

दिग्गज भारतीय IT कंपनी के CFO का इस्तीफा, नए सीएफओ का ऐलान भी तुरंत, शेयर में हलचल आपके लिए मौका?

IT Company CFO Resignation: आईटी कंपनी के सीएफओ के इस्तीफे के बाद नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर 6 सितंबर से जिम्मा संभालेंगे. उनके पास कंपनी में 30 साल का अनुभव है.

HCL Tech CFO Resignation: भारत की टॉप आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज हलचल है. जब से कंपनी के सीईओ प्रतीक अग्रवाल के इस्तीफा देने की खबरें आईं  हैं, तब से शेयरों में उतार-चढ़ाव है. हालांकि एचसीएल टेक ने सोमवार रात को ही नए सीएफओ के तौर पर शिव वालिया के नाम का ऐलान भी कर दिया है जो आगामी 6 सितंबर से कंपनी के सीएफओ का जिम्मा संभाल लेंगे. एचसीएल की रविवार की मीटिंग में ऑडिट कमिटी और remuneration कमिटी ने संयुक्त रूप से शिव वालिया के नाम की सिफारिश को मंजूरी दे दी.

एचसीएल टेक के नए CFO शिव वालिया के बारे में जानें

एचसीएल टेक में तीन दशकों से भी ज्यादा समय से काम कर रहे शिव वालिया अब सीएफओ का पदभार संभालेंगे. कंपनी के बोर्ड ने इसी रविवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में फैसला किया. फिलहाल शिव वालिया एचसीएल टेक के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट हैं और फाइनेंशियल प्लानिंग-एनालिसिस और बिजनेस फाइनेंस के ग्लोबल हेड हैं. ये एचसीएल के साथ 1993 से जुड़े हुए हैं और 30 साल से भी ज्यादा वक्त कंपनी में बिताने के बाद अब टॉप मैनेजमेंट पदों में से एक पर आ रहे हैं.

एचसीएल टेक के शेयरों का प्रदर्शन ऐसा रहा

आज एचसीएल टेक का शेयर 1680 रुपये पर खुला और डे ट्रेडिंग के दौरान 1686.50 रुपये तक ऊपर गया जबकि 1669.20 रुपये का निचला लेवल इसने दिखाया. सुबह कारोबार खुलने के बाद इसी खबर के चलते शेयरों में गिरावट आई और इस समय शेयर 1677.85 रुपये प्रति शेयर पर है और लगभग सपाट है. कंपनी के शेयर का ऑलटाइम हाई लेवल 1697.35 रुपये का है और इस साल एचसीएल टेक ने 42.34 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले 12 महीनों में 14.49 फीसदी रिटर्न दिया है.

शिव वालिया का एचसीएल में दशकों लंबा अनुभव

शिव वालिया भारत सहित एचसीएल टेक के कई मार्केट जैसे सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (UK) में भी अपने अनुभव का फायदा दे चुके हैं.  एचसीएल टेक की सेमीकंडक्टर सर्विसेज की मांग ग्लोबल लेवल पर बढ़ गई है और आने वाले 3-4 साल में कंपनी सेमीकंडक्टर सेक्टर में सर्विस बढ़ाने के इरादे से काम कर रही है. एचसीएल ग्रुप की एचसीएल टेक उन गिनीचुनी कंपनियों में शामिल है जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक चिप प्लांट लगाने के लिए स्कीम फॉर कंपाउंड सेमीकंडक्टर्स के तहत आवेदन किया है. कंपनी आने वाले दिनों में क्लाउड सर्विसेज, डाटा, GenAI और साइबर सिक्योरिटी जैसे एरिया में ग्रोथ की उम्मीद कर रही है. शिव वालिया अच्छी तरह जानते हैं कि आईटी सेक्टर के लिए मौजूदा चुनौतियों के दौरान कंपनी को तरक्की की राह पर बनाए रखना चुनौतिपूर्ण हो सकता है. एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप इस समय 4.54 लाख करोड़ रुपये है और टॉप भारतीय आईटी कंपनियों में तीसरे स्थान पर है. (स्त्रोत- Forbes July 2024 Report)

HCL Tech के CEO & MD सी विजयकुमार ने क्या कहा?

एचसीएल टेक के सीईओ और एमडी सी विजयकुमार ने कहा कि "शिव वालिया पिछले कई सालों से हमारी सफलता का अभिन्न अंग रहे हैं और उन्हें एचसीएल टेक के कस्टमर्स और कारोबार का काफी गहरा ज्ञान है." इसके साथ ही सी विजयकुमार ने ये भी कहा कि "मैं प्रतीक अग्रवाल को भी एचसीएल टेक में उनके 12  साल के लंबे योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं." प्रतीक अग्रवाल के CFO पद छोड़ने की खबरें 18 अगस्त को आईं. प्रतीक अग्रवाल साल 2018 से एचसीएल टेक के सीएफओ के तौर पर कार्यरत हैं और अगले महीने 6 सितंबर 2024 को वो अपना पद छोड़ेंगे. 

HCL Tech के CEO सी विजयकुमार हैं देश के सबसे रईस सीईओ 

बता दें कि वित्त वर्ष 2024 में एचसीएल टेक के सीईओ सी विजयकुमार भारतीय आईटी कंपनियों के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीईओ बने हैं. 190 फीसदी से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी करते हुए कंपनी ने उनके पैकेज को 10.06 लाख डॉलर यानी करीब 84.16 करोड़ रुपये के आसपास किया है.

ये भी पढ़ें

Saraswati Saree Depot Listing: सरस्वती साड़ी डिपो की लिस्टिंग से निवेशक मालामाल, हर शेयर पर 40 रुपये की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget