एक्सप्लोरर

क्या इस कंपनी के शेयर पर आपने भी लगा रखा है पैसा? 913 करोड़ रुपये का मिला है बड़ा ऑर्डर

Hazur Multi Projects: इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स को 913 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. फिलहाल, इसके शेयर की कीमत 40 रुपये है, लेकिन इसमें तेजी आ सकती है.

Hazur Multi Projects: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 913 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जो कंपनी के मार्केट कैप 866 करोड़ रुपये से भी अधिक है. कंपनी ने शुक्रवार (4 जुलाई) को बताया कि उसे गुजरात में 200 मेगावाट ग्रिड से जुड़ी सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) प्रोजेक्ट के लिए अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (पहले अपोलो इंटरनेशनल लिमिटेड) से लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है. 

कंपनी को करना होगा ये काम 

इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को यह प्रोजेक्ट मिला है. इसमें खावड़ा (स्टेज-3) में गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GSECL) के रिन्यूएंबल एनर्जी सोलर पार्क में 200 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के लिए डिजाइन, सप्लाई, कंस्ट्रक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है.

यह कॉन्ट्रैक्ट मार्च 2026 तक पूरा होने वाला है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि प्रमोटरों या समूह कंपनियों का अपोलो ग्रीन एनर्जी में कोई संबंधित पक्ष हित नहीं है और यह ऑर्डर स्वतंत्र रूप से निष्पादित किया जा रहा है. 

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर

शुक्रवार, 4 जुलाई को कारोबारी सेशन के दौरान कंपनी के शेयर 1.28 परसेंट की बढ़त के साथ 39.67 रुपये पर बंद हुए. सितंबर 2024 में कंपनी के शेयर की कीमत 63.90 रुपये थी, जो मार्च 2025 में गिरकर 32 रुपये तक पहुंच गई, जो 52 हफ्ते का लो लेवल है. हो सकता है कि इस ऑर्डर के बाद कंपनी के शेयर में और तेजी देखने को मिले.

कारोबार बढ़ाने की तैयारी में HMPL

इस बीच कंपनी ने व्योम हाइड्रोकार्बन प्राइवेट लिमिटेड  (VHPL) में 51 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी कुल कीमत 1 लाख रुपये से अधिक है. इस अधिग्रहण का मकसद अपने कारोबार को ऑयल, गैस, माइनिंग और पर्यावरण इंजीनियरिंग के सेक्टरों में बढ़ाना है. 

ये भी पढ़ें: 

दिवालियापन से गुजर रही इस कंपनी पर 125000000000 रुपये लगाने के लिए तैयार अडानी ग्रुप, एडवांस पेमेट के लिए भी राजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget