एक्सप्लोरर

CBI ने रिश्वत मामले में जीएसटी काउंसिल के अधीक्षक को गिरफ्तार किया

यह संभवत: पहला मामला है जब जीएसटी काउंसिल के किसी अधिकारी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया. यह आरोप है कि पूर्व में केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में नियुक्त मल्होत्रा भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल था.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो-सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (सीबीआई) ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल के अधीक्षक को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारी पर आरोप है कि उसने अपने एक करीबी सहयोगी के जरिये रिश्वत ली. एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने कल शाम अधीक्षक मनीष मल्होत्रा और कथित बिचौलिया मानस पात्रा को गिरफ्तार किया.

यह संभवत: पहला मामला है जब जीएसटी काउंसिल के किसी अधिकारी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया. यह आरोप है कि पूर्व में केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में नियुक्त मल्होत्रा भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल था. वह निजी कंपनियों को बेजा मुनाफा पहुंचाने और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत लेता रहता था.

जांच एजेंसी सीबीआई को यह पता चला कि मल्होत्रा की तरफ से पात्रा लोगों से संपर्क करता था और तिमाही या मासिक आधार पर रिश्वत लेता था.

FIR में सीबीआई ने दी बड़ी जानकारी सीबीआई ने जो एफआईआर दर्ज की है उसके मुताबिक मानस पात्रा रिश्वत की राशि अपने फंड में जमा करता था. बाद में उसे मल्होत्रा की पत्नी शोभना के एचडीएफसी बैंक खाते और बेटी के आईसीआईसीआई बैंक खाते में भेजता था. जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई को पता चला था कि पात्रा कल मल्होत्रा के घर पर जा कर बड़ी रकम के साथ कुछ कागज सौंपने वाला था जिसमें रिश्वत प्राप्तियों के बारे में पूरा ब्यौरा होगा.

उसने कहा कि सीबीआई ने परिसर की तलाशी ली और मल्होत्रा और पात्रा को रिश्वत की रकम और कुछ अहम डॉक्यूमेंट्स के साथ गिरफ्तार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget