एक्सप्लोरर

GST Council: ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी से भर गया सरकार का खजाना, 400 फीसदी का आया उछाल

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेस पर जीएसटी लगने के बाद के 6 महीनों की स्थिति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की गई है. हमें इससे बहुत लाभ पहुंचा है.

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 54वीं बैठक के बाद सोमवार को कहा कि ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) पर जीएसटी लगाने से सरकार को बहुत फायदा हुआ है. उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर, 2023 से ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी टैक्स लगाया गया था. तब के बाद से 6 महीनों में जीएसटी कलेक्शन 412 फीसदी बढ़ गया है.

ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेस से बढ़ा रेवेन्यू 

जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों पर मीडिया को जानकारी देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो (Casino) और हॉर्स रेस (Horse Race) पर जीएसटी लगाने के बाद के 6 महीनों की रिपोर्ट पर चर्चा की गई थी. केवल छह महीनों में हमारा रेवेन्यू 412 फीसदी बढ़कर 6909 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इससे पहले यह आंकड़ा 1,349 करोड़ रुपये था. 

दूर कर दी गई थी स्किल गेम्स और चांस गेम्स की कंफ्यूजन  

1 अक्टूबर, 2023 से पहले कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां यह तर्क देते हुए 28 फीसदी जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही थीं कि स्किल गेम्स और चांस गेम्स के लिए अलग-अलग टैक्स नहीं था. इसके बाद केंद्र सरकार ने जीएसटी एक्ट में बदलाव किए थे. वित्त मंत्री ने बताया कि 6 महीने में कसीनो से रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर 214 करोड़ रुपये हो गया है. यह इससे पहले 164.6 करोड़ रुपये था. 

कैंसर की दवाओं, नमकीन और हेलीकॉप्टर सर्विस पर जीएसटी में कटौती

जीएसटी काउंसिल ने कैंसर की दवाओं, नमकीन और धार्मिक यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस पर भी जीएसटी में कटौती की है. इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस (GOM) पर जीएसटी के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट पर जीओएम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है. राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बताया कि नमकीन पर जीएसटी अब 12 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा कैंसर की दवाओं पर 5 फीसदी और धार्मिक यात्रा करने वालों को सीट शेयरिंग के आधार पर हेलीकॉप्टर सर्विस लेने पर 5 फीसदी जीएसटी ही देना पड़ेगा. इससे केदारनाथ, बद्रीनाथ और वैष्णोदेवी जैसे तीर्थस्थलों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी.  

ये भी पढ़ें 

GST Council: सस्ती हुई नमकीन और कैंसर की दवाएं, जानिए जीएसटी काउंसिल ने कहां-कहां दी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget