एक्सप्लोरर

30 हजार से कम सैलरी वालों के लिए सरकार का इस प्लान पर विचार, ESIC स्कीम से जुड़ी खबर जानें

अगर नया प्रस्ताव लागू हो जाता है तो ESIC स्कीम के दायरे में 30 हजार रुपये या उससे कम ग्रॉस सैलरी पाने वाले लोग भी शामिल हो जाएंगे जो सीमा अभी सिर्फ 21 हजार रुपये की सैलरी पाने वालों के लिए है.

नई दिल्लीः एम्प्लॉयी स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानी ESIC के तहत सरकार कवरेज की सीमा बढ़ा सकती है. इसके जरिए सरकार कर्मचारियों को मेडिकल और कैश बेनेफिट के ज्यादा फायदे देने पर विचार कर रही है. ESIC स्कीम का दायरा बढ़ाकर सरकार ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को इस स्कीम के दायरे में लाने की योजना बना रही है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये खबर आई है.

ESIC स्कीम का दायरा बढ़ने का कैसे होगा फायदा खबरें आ रही हैं कि श्रम मंत्रालय ने कवरेज के लिए कर्मचारियों की मौजूदा सैलरी सीमा में बढ़ोतरी का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को दिया है. इस प्रस्ताव के तहत सैलरी सीमा 21,000 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है. इसका सीधा मतलब ये है कि अभी तक जिन एंप्लाइज की सैलरी 21 हजार रुपये या उससे कम थी उन्हें ही ESIC स्कीम के दायरे में रखा गया है. हालांकि जिस नए प्रस्ताव पर काम हो रहा है वो अगर लागू हो जाता है तो ESIC स्कीम के दायरे में 30 हजार रुपये या उससे कम ग्रॉस सैलरी पाने वाले लोग भी शामिल हो जाएंगे.

कैसे काम करती है ESIC इसके तहत एंप्लाई के मासिक अंशदान की कटौती कर यह सुविधा दी जाती है. ESIC के माध्यम से कर्मचारी के बीमार पड़ने की स्थिति में सैलरी प्रोटेक्शन भी मिलता है. इसके तहत एंप्लाई और उसके परिवार के बीमार होने पर ESIC अस्पताल के माध्यम से फ्री ट्रीटमेंट मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक एंप्लाइज के कवरेज के लिए सैलरी थ्रेशहोल्ड में इजाफा किया जा सकता है. इसी के चलते कवरेज के लिए सैलरी की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है.

अगर सरकार ESIC स्कीम का दायरा 21,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर देती है तो इससे कंपनियों के लिए भी कुछ राहत मिएगी. लॉकडाउन के दौरान मेडिकल इमरजेंसी का बोझ कम होने में मदद मिलेगी. बता दें कि वर्तमान में ESIC स्कीम का फायदा देश की साढ़े बारह लाख कंपनियां हासिल कर रही हैं.

ESIC ने बढ़ाई समयसीमा ESIC ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान फरवरी और मार्च का ईएसआई अंशदान फाइल करने की समयसीमा को 15 मई 2020 तक बढ़ा दिया गया है. ऐसा एंप्लॉयर्स को हो रही कठिनाइयों को कम करने के विचार के साथ किया गया है.

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार की इस योजना से पा सकते हैं हर महीने 5 हजार की पेंशन, करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉकलेट के नाम पर सेहत से खिलवाड़, फैक्ट्री में मिली गंदगी, लाइसेंस सस्पेंड
चॉकलेट के नाम पर सेहत से खिलवाड़, फैक्ट्री में मिली गंदगी, लाइसेंस सस्पेंड
टल गया गैस संकट, होर्मुज से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची LNG की सप्लाई
टल गया गैस संकट, होर्मुज से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची LNG की सप्लाई
7 अक्टूबर को RBI का फैसला, रेपो रेट बदला तो आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?
7 अक्टूबर को RBI का फैसला, रेपो रेट बदला तो आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?
Amazon और Flipkart सेल में कौनसा कार्ड देगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट?
Amazon और Flipkart सेल में कौनसा कार्ड देगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट?

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
Embed widget