एक्सप्लोरर

सोना, चांदी या इक्विटी... 2025 में किस पर इंवेस्टमेंट देगा शानदार रिटर्न, एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

Investment in 2025: सोने और चांदी में साल 2025 में निवेश भी बेहतर रिटर्न दे सकता है इसलिए निवेशकों को इनमें अधिक से अधिक इंवेस्ट करने की सलाह दी गई है.

Investment in 2025: साल 2024 में सोने और चांदी का फाइनेंशियल मार्केट में बढ़िया परफॉर्मेंस रहा. इस दौरान सोने-चांदी ने सेंसेक्स, सरकारी बॉन्ड समेत निवेश के कई अन्य विकल्पों से अच्छा रिटर्न दिया है. एक तरफ यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ी है, ईरान और इजरायल में भी घमासान है, महंगाई आसमान छू रही है, ऐसे में लोगों ने इंवेस्टमेंट के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने-चांदी में भर-भरकर निवेश किया. बीते साल वित्तीय बाजार में सोने ने 27 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

इस साल भी सोने-चांदी में इंवेस्टमेंट से फायदा

अब रही बात साल 2025 की, तो जानकारों ने सुझाया है कि अगर बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पिछले साल के मुकाबले इस साल सोने-चांदी में अधिक इंवेस्ट करना होगा. थोड़ी-बहुत रिस्क लेने की क्षमता रखने वाले इंवेस्टर्स अपने टोटल अमाउंट का 50 परसेंट लार्ज कैप में इंवेस्ट करें और बाकी 35 परसेंट सोने में और 15 परसेंट चांदी में निवेश कर दें. इससे पैसा डूबेगा भी नहीं और एक निश्चित रिटर्न पाने की उनकी उम्मीद भी बनी रहेगी.

सोने पर अधिक रिटर्न की उम्मीद बरकरार

सैमको सिक्योरिटीज के अपूर्व शेठ ने इस बारे में बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए कहा, दुनिया में इस वक्त जिस तरह जंग का माहौल है इसे देखते हुए समझदारी इसी में है कि इंवेस्टर्स 2025 में सोने में अधिक निवेश करें क्योंकि तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद इसकी वैल्यू बनी रहती है, यह मूल्य का एक अविश्वसनीय भंडार है. इसके अलावा, दुनिया के तमाम सेंट्रल बैंक भी अपने रिजर्व में सोने को स्टोर कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में इस पर अधिक रिटर्न की उम्मीद बनी रहती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों ने मिलकर साल 2024 में 500 टन से अधिक सोना खरीदा है. 

चांदी भी कर सकती है शानदार परफॉर्मेंस

सोने की ही तरह इंडस्ट्री में अधिक डिमांड और सप्लाई में कमी होने के कारण 2025 में चांदी के भी शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद जताई जा रही है. मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी मानव मोदी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, चांदी में गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह खत्म नहीं हुई है. उन्होंने कहा, मध्यम से लंबी अवधि के लिए घरेलू मार्केट में चांदी का भाव 1,11,111 रुपये से लेकर 1,25,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकता है. इसका सपोर्ट प्राइस 85000 - 86000 रुपये प्रति किलो है. 12-15 महीने की अवधि और गिरावट होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए चांदी खरीदने की सलाह दी जा रही है. 

इक्विटी और डेट फंड्स में निवेश

रही बात इक्विटी की, तो यह लॉन्ग टर्म निवेश के लिए बेहतर विकल्प है. निवेशकों को विश्लेषकों की तरफ से सलाह लार्ज-कैप शेयरों में निवेश करने की सलाह दी जा रही है. वहीं अगर डेट फंड्स की बात करें, तो मिराए एसेट शेयरखान के दुआ का कहना है कि 3-4 साल के टेन्योर के लिए निश्चित आय वाले फंड में निवेश करना एक अच्छा विकल्प होगा क्योंकि रिजर्व बैंक के ब्याज दर में कटौती के बाद यील्ड कर्व नीचे आ जाएगा. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

स्विगी का नया एप SNACC पहुंचाएगा 15 मिनट में खाना, बढ़ते मुकाबले में आया एक और खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget