एक्सप्लोरर

7th pay Commission: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स का इंतजार होगा खत्म, महंगाई भत्ता बढ़ने का आज ऐलान मुमकिन

7th pay Commission: आज के दिन करीब एक करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर आ सकती है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के तहत उनका महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान हो सकता है.

DA Hike Today: केंद्र सरकार करोड़ों कर्मचारियों का इंतजार खत्म करने वाली है और आज उनके लिए सौगात देने का इंतजाम कर रही है. आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है. आज की कैबिनेट मीटिंग में इस पर चर्चा की जाएगी और सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाए जाने की उम्मीद है.

लंबे समय से हो रहा इंतजार

केंद्र सरकार की ओर से इस महंगाई भत्ते को बढ़ाने की प्रतीक्षा एक करोड़ के लगभग सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स कर रहे हैं. माना जा रहा था कि सरकार नवरात्रि के दौरान अपनी कैबिनेट मीटिंग में इस पर फैसला लेने वाली है, हालांकि पिछली कैबिनेट ब्रीफिंग में इसकी घोषणा नहीं हुई जिसको आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबोधित किया था.

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के महंगाई भत्ते यानी डीए और महंगाई राहत यानी डीआर में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. फिलहाल इनका महंगाई भत्ता 50 फीसदी पर है और इसके बढ़ने से ये कुल मिलाकर 53 फीसदी पर हो जाएगा. 

कब से लागू होगा नया महंगाई भत्ता

अगर आज केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी तो एंप्लाइज को ये जुलाई-अगस्त-सितंबर के एरियर के साथ मिलेगा क्योंकि डीए हाइक एक जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई यानी साल में दो बार बढ़कर मिलेगा.

त्योहारी सीजन जारी-दीवाली से पहले सैलरी बढ़ने की बारी

इस समय देश में त्योहारी सीजन चल रहा है और जल्द ही दीवाली का त्योहार आने वाला है. केंद्र सरकार अगर महंगाई भत्ता आज बढ़ाती है तो करोड़ों लोगों को बेहतरीन तोहफा आज ही मिल सकता है. दीवाली से पहले ही सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों को बढ़ाकर सरकार लोगों को खुश करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में हल्की गिरावट, निफ्टी ने तोड़ा 25000 का लेवल, आईटी-बैंक इंडेक्स नीचे खुले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget