एक्सप्लोरर

Gold Prices: सोने ने मारी लंबी छलांग, एक ही दिन में तोड़ डाला महीने भर का रिकॉर्ड, सरपट दौड़ रही चांदी

Gold and Silver: सोने ने एक महीने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1400 रुपये की छलांग मारी है जबकि चांदी 3150 रुपये ऊपर गई है. ग्लोबल डिमांड और आभूषण विक्रेताओं की मांग के चलते यह तेजी आ रही है.

Gold and Silver: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के बजट (Budget 2024) के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी. इसके चलते सोना खरीदने की चाहत रखने वालों को लगा था कि अब गोल्ड लेने का सही समय आ गया है. मगर, कुछ दिनों की सुस्ती के बाद अब गोल्ड ने लंबी कूद लगाना फिर शुरू कर दिया है. मंगलवार को सोने ने रिकॉर्डतोड़ छलांग मारते हुए एक ही दिन में 1400 रुपये की बढ़त दर्ज की है. सोने ने एक महीने से सबसे ज्यादा उछाल दर्ज की है. चांदी के रेट में भी 3100 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

सोने का भाव 1400 रुपये और चांदी का 3150 रुपये चढ़ा 

ग्लोबल डिमांड के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 1,400 रुपये के उछाल के साथ 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 3,150 रुपये के उछाल के साथ 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जबकि इसका पिछला बंद भाव 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम था.

आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद लगातार घट रहे थे दाम 

वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोने पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद इस पीली धातु की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी. सोने की कीमत 23 जुलाई को 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी. इस बीच दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 1400 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 74,150 रुपये और 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग के चलते आ रहा तेज उछाल 

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का श्रेय स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग के साथ-साथ मजबूत वैश्विक रुझानों को दिया. वैश्विक स्तर पर सोना 18.80 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,560.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 30.19 डॉलर प्रति औंस पर थी.

ये भी पढ़ें 

EPFO: ईपीएफओ से जुड़े 19 लाख से ज्यादा सदस्य, तेजी से बढ़ रहीं नौकरियां, युवाओं को मिले ज्यादा मौके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget